फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health department cancelled license of Yashwant Hospital which being run illegally in Agra

Agra: यशवंत हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त, तीन दिन में शिफ्ट करने होंगे मरीज; अवैध रूप से हो रहा था संचालित

Tue, 02 Jul 2024 12:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 Jul 2024 12:32 AM IST
सार

यशवंत हॉस्पिटल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। मरीज तीन दिन में शिफ्ट करने होंगे। अवैध रूप से संचालित हो रहा था। 

विज्ञापन
health department cancelled license of Yashwant Hospital which being run illegally in Agra
न्यू आगरा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में न्यू आगरा थाना क्षेत्र स्थित यशवंत हॉस्पिटल का लाइसेंस स्वास्थ्य विभाग ने निरस्त कर दिया। यह कार्रवाई मंडलायुक्त की ओर से गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर की गई। एडीए अस्पताल को खाली करने का नोटिस पहले ही दे चुका है।

विज्ञापन


न्यू आगरा निवासी सजनी अग्रवाल की शिकायत पर एडीए ने हॉस्पिटल की जांच की। इसमें भूतल, प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ तल तक बगैर नक्शा पास कराए निर्माण कराने और अवैध रूप से अस्पताल के संचालन का मामला सामने आया। भवन को सील करने के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने इसकी जांच के लिए अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल व अपर आयुक्त प्रशासन की विशेष जांच कमेटी का गठन किया। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में शिकायतों को सही पाया था। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल का लाइसेंस निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगा दी गई है। तीन दिन के भीतर भर्ती मरीजों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिन में मरीजों को शिफ्ट नहीं करने पर टीम भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। इस बाबत अस्पताल संचालक को नोटिस भी दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed