फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Health counselling camp at Meraki Clinic on 15th, poster released

Agra News: मेराकी क्लीनिक में स्वास्थ्य परामर्श शिविर 15 को, पोस्टर का विमोचन

Wed, 08 Jul 2026 12:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Health counselling camp at Meraki Clinic on 15th, poster released
07 एडीवीटी फोटो आगरा (मेराकी हास्पिटल)
आगरा। सिविल लाइन बाग फरजाना स्थित मेराकी सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक 15 जुलाई को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन करेगा। यह शिविर रोटरी क्लब ऑफ आगरा डिवाइन के सहयोग से क्लीनिक के स्थापना दिवस पर आयोजित किया जा रहा है। शिविर की जानकारी देने के लिए मंगलवार को पोस्टर विमोचन समारोह हुआ। पोस्टर का विमोचन रोटरी क्लब ऑफ आगरा डिवाइन के अध्यक्ष और वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम गुप्ता, मेराकी सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक के डायरेक्टर और वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक पाठक, वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. उमा शर्मा और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ऐमन ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. अभिषेक पाठक और डॉ. उमा शर्मा ने बताया कि क्लीनिक पर दो वर्ष में 5000 मरीज देखे गए हैं। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई बुधवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक यह शिविर चलेगा। इसमें डॉ. अनुपम गुप्ता (हड्डी रोग), डॉ. उमा शर्मा (कैंसर रोग), डॉ. अभिषेक पाठक (यूरोलॉजिस्ट), डॉ. कृष्ण गर्ग (फिजिशियन), डॉ. ऐमन (स्त्री रोग), डॉ. अनिरुद्ध वर्मा (डेंटिस्ट) और प्राची श्रीमोर (प्लास्टिक सर्जन) निशुल्क परामर्श देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed