फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   health camp in mainpuri

छात्राओं का नियमित कराएं स्वास्थ्य परीक्षण

Sat, 19 Oct 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
health camp in mainpuri
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बालिका कार्यक्रमों की जानकारी लेतीं लखनऊ आई अधिकारी व बीएसए - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/भोगांव। महिलाओं, बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा के लिए शासन से तैनात नोडल अधिकारी संदीप कुमारी कौर ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भोगांव का निरीक्षण किया। छात्राओं को मैन्यू के अनुसार भोजन, नाश्ता देने, विद्यालय में साफ सफाई, पीने के पानी के विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए। छात्राओं का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने, छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन

शनिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पहुंची नोडल अधिकारी संदीप कुमारी कौर ने छात्राओं से सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधीक्षक से कहा छात्राओं की सुविधाओं का बेहतर ख्याल रखा जाए। उनकी समस्याओं का सयम से समाधान किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी जेपी पाल से कहा विद्यालय की व्यवस्थाओं का नियमित रूप से निरीक्षण करें। बाद में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र लहरा महुअन, शिवसिंहपुर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका बच्चों, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम, आयरन की टेबलेट वितरित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरा महुअन में गोद भराई कार्यक्रम में गर्भवती प्रियंका, आरती, शालिनी, विनीता को पोषक आहार दिए। अन्न प्रासन्न कार्यक्रम में हर्षिता, अंश, सपना, अनुभव को ऊपरी आहार खिलाया। बाल सुपोषण उत्सव में आंगनबाड़ी केंद्र लहरा महुअन में 62 एवं शिवसिंहपुर में 35 बच्चों को समूह में बैठाकर खाना वितरित किया गया।

विनीता सिंह, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी एससी मिश्र, उपायुक्त स्वत: रोजगार रंजीत सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी उबैर्दुरहमान, जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed