{"_id":"5d1b555b8ebc3e3ced107266","slug":"health-agra-news-agr39412941","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार हो रहा जानलेवा, तीन ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार हो रहा जानलेवा, तीन ने तोड़ा दम
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में बुखार जानलेवा साबित हो रहा है। बुखार से पीड़ित मरीजों की लगातार मौत हो रही है। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित तीन और मरीजों ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। जबकि बुखार और डायरिया से पीड़ित 19 मरीजों को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिले में बुखार के मरीज तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। हाल ये है कि जुलाई में दो दिनों में बुखार से चार लोगों की मौत हो चुकी है। भोगांव के गांव विनोदपुर निवासी दयाशंकर के 10 वर्षीय पुत्र अजीत को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने सोमवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार की रात जिला अस्पताल में अजीत की मौत हो गई। वहीं बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नगला दखली निवासी 90 वर्षीय मोहरदिल को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने गंभीर हालत में रविवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार की रात उनकी मौत हो गई।
इसी तरह भोगांव के मोहल्ला सईद निवासी मुस्तफा खान की 40 वर्षीय पत्नी शबीना को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार था। परिजनों ने सोमवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। डॉ. जेजे राम का कहना था कि अजीत और मोहरदिल पायरेक्सिया बुखार की चपेट में थे। परिजन कहीं और इजाल कराते रहे समय पर उपचार न होने से मौत हुई। वहीं शबीना को अंतिम सांसों में भर्ती कराया गया था।