फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   head of income tax department

आयकर विभाग के कर्मी का सिर फोड़ा

Mon, 12 Jul 2021 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
head of income tax department
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव धारापुर निवासी आयकर विभाग के कर्मी को कुछ लोगों ने पीटकर घायल कर दिया, कांच की बोतल मारकर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित नीरज कुमार ने बताया कि वह वर्तमान में आगरा में आयकर विभाग में कर सहायक के पद पर तैनात हैं। रविवार की सुबह वह आगरा जाने के लिए करीमगंज तिराहा के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी ने चाऊमीन की ठेल पर रखी कांच की बोतल सिर पर मारकर घायल कर दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अनुज निवासी शाहआलमपुर व दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं मारपीट की एक अन्य घटना में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। गांव बबीना में रविवार की सुबह अमरेश का प्रमोद पक्ष से झगड़ा हो गया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमरेश, गीतम और प्रमोद और प्रदीप को गिरफ्तार किया। वहीं करीमगंज निवासी सुनीता को घर के बाहर कूड़ा डालने के विवाद में पड़ोसी कल्याण व परिजनों ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी कल्याण को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed