फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hazrat shaikh salim chishti fatehpur sikari demand update news in hindi

चिश्ती की दरगाह में सीआईएसएफ के साथ धार्मिक प्रबंधन भी करें तैनात, उठाई मांग

Thu, 25 Apr 2019 11:23 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 25 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
hazrat shaikh salim chishti fatehpur sikari demand update news in hindi
फतेहपुरसीकरी दरगाह फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में प्रबंधन के लिए जिस तरह दोनों पक्षों के बीच विवाद, मारपीट हुई, उसके बाद सीकरी में सीआईएसएफ की तैनाती के साथ जिला प्रशासन से दरगाह के लिए अलग से प्रशासक नियुक्त करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


वक्फ कमेटी 17-ए के मुताबिक विदेशी पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार और धार्मिक कार्यों के नाम पर हो रही ठगी की घटनाएं शर्मसार कर रही हैं। इन्हें रोकने के लिए प्रशासक की नियुक्ति की जानी चाहिए।
विज्ञापन


रविवार सुबह फतेहपुर सीकरी में खादिमों के दो पक्षों में चले लाठी डंडों और दरगाह पर कब्जे के प्रयासों के बाद पर्यटन उद्योग सकते में है। पर्यटकों की संख्या पहले ही सीकरी में बेहद कम है। जयपुर-आगरा के बीच होने के बाद भी पर्यटक फतेहपुर सीकरी में लूट और ठगी की घटनाओं के प्रचारित होने के कारण जाना पसंद नहीं करते। इस विवाद के बीच सीकरी में दरगाह प्रबंधन के लिए बनाई गई वक्फ कमेटी के सदस्यों, पूर्व सदस्यों, चेयरमैन ने प्रशासक नियुक्त करने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

hazrat shaikh salim chishti fatehpur sikari demand update news in hindi
परिसर में पुलिसबल फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देश के नामी टूर आपरेटरों और ट्रेवल एजेंटों ने फतेहपुर सीकरी में चादरपोशी में ठगी और लपकों के आतंक के कारण दरगाह परिसर घुमाना टूर आइटनरी से बाहर कर दिया है। दिल्ली से आ रही आइटनरी में साफ लिखा जा रहा है कि पर्यटकों को दरगाह न ले जाएं, केवल महल परिसर खासकर पंचमहल, दीवान ए आम आदि ही ले जाएं। यही वजह है कि साल दर साल ताजमहल में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है, वहीं फतेहपुर सीकरी में यह संख्या बेहद कम है। 


‘प्रशासन, एएसआई, वक्फ़ बोर्ड को मिलकर यहां रिसीवर तैनात करना चाहिए ताकि प्रबंधन ठीक हो सके। पूरी दुनिया में सीकरी की बदनामी हो रही है। डीएम इस मामले में खुद प्रशासक बनें और हर महीने रिपोर्ट लें, तब यहां हालात सुधरेंगे’
डा. सिराज कुरैशी
पूर्व चेयरमैन 
वक्फ कमेटी दरगाह, 17-ए

‘दरगाह में धर्मार्थ प्रबंधन के नाम पर लूटमार हो रही है। पर्यटकों को ठगा जा रहा है। एएसआई को इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। जिला प्रशासन यहां एडमिनिस्ट्रेटर को तैनात करे ताकि सीकरी की बदनामी के साथ ठगी रुक सके’
अली मोहम्मद
वक्फ कमेटी दरगाह, 17-ए
हजरत शेख सलीम चिश्ती दरगाह, सीकरी

दुर्व्यवहार, लूट की घटनाओं की लंबी है सूची
22 अक्तूबर 2017 स्विस युगल जेमी क्लार्क, मेरी द्रोज से मारपीट
29 अगस्त 2017 विदेशी पर्यटकों से 30 हजार की चादर जबरन चढ़वाई
29 नवंबर 2017 जीशान जोजो पर्यटक से 2500 की चादर चढ़वाई
11 अक्तूबर 2018 चीनी पर्यटक को डंक लगा, हटाने के लिए 200 डालर वसूले
24 अक्तूबर 2018 थाईलैंड के ठीठी, निरवाथ से 18 हजार रुपये ठग लिए
24 दिसंबर 2018 सीनियर आईपीएस के परिजनों से चादरपोशी के लिए 40 हजार ठगे
22 जनवरी 2019 पर्यावरण मंत्रालय अधिकारी के परिजनों से 25 हजार की चादर खरीदवाई
21 अप्रैल 2019 खादिमों के दो पक्षों में दरगाह में चले लाठी डंडे, दरगाह में प्रवेश बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed