फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Have to be aware of Corona during online studies

ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कोरोना के प्रति करना होगा जागरूक

Sat, 03 Jul 2021 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Have to be aware of Corona during online studies
मैनपुरी। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान प्रधानाचार्यों छात्र-छात्राओं को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करें। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल मुकेश अग्रवाल के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने प्रधानाचार्यों को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए बच्चों को जागरूक किया जाए। प्रधानाचार्य प्रतिदिन ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान कोविड-19 के प्रति छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को जागरूक करेंगे। ऑनलाइन जागरूकता का वीडियो विभाग की वेबसाइट पर भी डाला जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कोर्स पूरा करने पर भी दिया जाए जोर
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से छात्र-छात्राओं का कोर्स पूरा किया जाए। प्रत्येक विषय में जुलाई के अंत तक 40 प्रतिशत कोर्स पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed