फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hausla poshn mishan

महिलाओं को नहीं भाया ‘हौसला पोषण मिशन’

Tue, 26 Jul 2016 02:06 AM IST
महिलाओं को नहीं भाया ‘हौसला पोषण मिशन’
महिलाओं को नहीं भाया ‘हौसला पोषण मिशन’ Updated Tue, 26 Jul 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
hausla poshn mishan
महिलाओं को नहीं भाया ‘हौसला पोषण मिशन’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों की सेहत सुधारने के लिए सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्रों पर हौसला पोषण मिशन योजना का शुभारंभ हुआ। बगैर धन मिले अधिकांश केंद्रों पर तो खाना भी नहीं बनाया गया। कुछ केंद्र को पूरे दिन बंद रहे। जिन केंद्रों पर महिलाएं खाना खाने पहुंचीं वहां उनका कहना था कि ऐसे खाने से तो अच्छा सरकार को कुछ और देना चाहिए। 
विज्ञापन

बाह के मंगदपुर, ईट का नगला, गुढ़ा गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सोमवार को दिन भर लाते लगे रहे। यहां न तो आंगनबाड़ी कार्यकत्री दिखी और बच्चे व गर्भवती महिलाएं। बाह के राजाराम पुरा, सुन्सार, हिंगोटखेड़ा, जैतपुर के नहटौली, मालौनी, कमतरी में केन्द्र तो खुले लेकिन खाना नहीं बना। कार्यकत्रियों ने बताया कि पैसा न होने की वजह से खाना नहीं बन सका। यहां पहुंची गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पंजीरी बांटी गई। इससे इतर बिजौली के सभी केन्द्रों पर सब्जी रोटी और आम परोसा गया। बच्चो को मीठा दलिया और बिस्कुट दिए गए। यहां आई महिलाओं में अनीता, गायत्री, वीनेश, नीतू, अनार देवी, मधू, रेखा, सोनम , दाखश्री आदि ने कहा कि वे कल से खाना खाने नहीं आयेंगी। ऐसे खाने से तो अच्छा सरकार को कुछ और देना चाहिए। जरार के कन्या जूनियर हाईस्कूल में गर्भवती महिलाओं को सब्जी रोटी परोसी गई। 42 महिलाओं ने भोजन किया। भदरौली भी सब्जी रोटी परोसी गई। बच्चों को दलिया दिया गया। इस केन्द्र का निरीक्षण तहसीलदार इंद्र नंदन सिंह ने किया।
विज्ञापन

सैंया के ग्राम बीरई में उपायुक्त मनरेगा भूपेन्द्र सिंह के निर्देशन में महिलाओं को भोजन कराया गया और आयरन की गोली दी गई। एडीओ प्रेम सिंह, विमलेश देवी, राजेश्वरी शर्मा, ग्राम प्रधान चंद्रभान सिंह मौजूद रहे। किरावली के दारा गांव मोरी और वरौली में 10 महिलाओं को भोजन कराया गया। इससे पूर्व खाने की जांच भी की गई। तहसीलदार रत्नाकर मिश्रा, एडीओ पंचायत दीवान सिंह, केदार सिंह, मुरारी सिंह, बबिता आदि मौजूद रहीं। कुर्राचित्तरपुर में ग्रामप्रधान दुर्गेश वर्मा ने महिलाओं को खाना परोसकर योजना की शुरूआत की। ग्राम हरजूपुरा, गढ़ी रामबल व कस्बे के तीन केन्द्रों सहित पांच पर खाना परोसा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद के गांव रामगढ़ में मंत्री रामसकल गुर्जर ने महिलाओं को खाना परोसकर हौसला पोषण मिशन की शुरूआत की। उन्होंने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान एसडीएम सुनील कुमार वर्मा, जिला पंचायत सदस्य रामसेवक सेठ, डा. सुरेश जरारी, नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश, मनोहर सिंह, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह, शाहिल खां, जगवीर सिंह जादौन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed