फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hathras rape case news: people protest in firozabad

हाथरस कांड: फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की झड़प

Sat, 03 Oct 2020 06:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Oct 2020 06:03 PM IST
सार

  • हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन थम नहीं रहा। फिरोजाबाद में शनिवार को वाल्मीकि समाज के लोग फिर से उग्र हो गए। पुतला दहर के दौरान पुलिस से झड़प हो गई। 

विज्ञापन
hathras rape case news: people protest in firozabad
विरोध प्रदर्शन करते वाल्मीकि समाज के युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में शनिवार शाम को युवा वाल्मीकि फोर्स के अध्यक्ष अनुराग चौहान और विकास वाल्मीकि के साथ काफी संख्या में समाज के लोग और सफाई कर्मचारी नगर निगम पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने हाथरस कांड के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री का पुतला लेकर नगर निगम से जुलूस निकाल कर सुभाष तिराहे पर पहुंच गए। यहां मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों के हाथों से पुतला छीनने लगे। इस पर झड़प हो गई।
विज्ञापन



आक्रोशित प्रदर्शनकारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से पुतला छीन लिया। सुभाष तिराहे से इन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए नगर निगम के गेट पर आ गए। नगर निगम के गेट को बंद कर धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। एक युवक ने शर्ट उतार कर उसमें आग लगा दी। पुलिस ने फिर घेराबंदी की तो धक्कामुक्की हो गई। इसमें वाल्मीकि फोर्स के अध्यक्ष अनुराग चौहान बेहोश हो गए। एंबुलेंस से अनुराग चौहान को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
 
आंदोलन जारी रखने का एलान 

युवा वाल्मीकि फोर्स के महासचिव विकास वाल्मीकि ने कहा कि गुमराह कर प्रशासन ने शुक्रवार रात को आंदोलन खत्म कराया। हाथरस के डीएम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। बिटिया का शव परिजनों को नहीं दिया गया। जब तक न्याय नहीं मिलेगा आंदोलन जारी रखा जाएगा। समाज के लोग सफाई कार्य भी नहीं करेंगे।

कांग्रेस ने भी किया विरोध प्रदर्शन 

हाथरस कांड के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने नालबंद चौराहे पर एकत्रित हुए। भनक लगते ही थाने से पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। पुतला दहन करने से पहले ही पुलिस फोर्स ने कांग्रेसियों को घेर लिया। कांग्रेसियों के हाथ से पुतला छीनने से दौरान पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed