फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hathras Case: Samajwadi Party Workers Reach Victim Family Home

पुलिस को चकमा देकर हाथरस पीड़िता के घर पहुंचे सपाई, पीस पार्टी हुई सरकार पर हमलावर

Mon, 05 Oct 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 05 Oct 2020 12:09 AM IST
सार

टूंडला से सपा नेता और कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देते हुए दूसरे रास्ते से निकल कर हाथरस पहुंच गए। हाथरस जाने वाले सपा विधानसभा अध्यक्ष चंद्रवीर यादव और नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने बताया कि पुलिस ने जगह-जगह विपक्षी दलों के नेताओं को रोकने के लिए व्यवस्था कर रखी थी।

विज्ञापन
Hathras Case: Samajwadi Party Workers Reach Victim Family Home
हाथरस के लिए निकले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस को चकमा देकर कस्बे से बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हाथरस के लिए निकल गए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा के एक प्रतिनिधि मंडल को हाथरस घटना को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने जाने के निर्देश दिए थे। इसको लेकर फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष डीपी यादव के नेतृत्व में सपा नेता और कार्यकर्ता हाथरस के लिए निकल गए। 
विज्ञापन


इसकी सूचना पर टूंडला से सपा नेता और कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देते हुए दूसरे रास्ते से निकल कर हाथरस पहुंच गए। हाथरस जाने वाले सपा विधानसभा अध्यक्ष चंद्रवीर यादव और नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने बताया कि पुलिस ने जगह-जगह विपक्षी दलों के नेताओं को रोकने के लिए व्यवस्था कर रखी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Hathras Case: जयंत चौधरी का भाजपा सरकार पर निशाना, बोले- हाथरस की घटना ने देश को झकझोरा
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके हम लोग पीड़ित के गांव तक पहुंच गए। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित परिवार से बात की। हाथरस जाने वाले नेताओं में अशोक यादव, अलकेश सविता, अजब सिंह यादव, अभिषेक यादव, राहुल यादव, अविनाश दिवाकर, सनी यादव आदि प्रमुख रूप से रहे। 

पीस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल हाथरस पहुंचा 
पीस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए शनिवार को हाथरस पहुंच गया। यहां पुलिस प्रशासन द्वारा प्रतिनिधिमंडल को पीड़िता के गांव के अंदर नहीं जाने दिया गया और उन्हें गांव की सीमा से ही लौटा दिया गया। 

वहीं हाथरस के जिलाध्यक्ष गुलाम मोहम्मद को घर के अंदर नजर बंद कर दिया गया। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. जहांगीर खां ने शासन-प्रशासन के कार्य की निंदा की। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार जाति के आधार पर पक्षपात कर रही है। इस मौके पर वसीमउद्दीन अंसारी, इमरान मंसूरी, शमशेर खां, शीवा खां, आमिर खां, इमरान अली, रफीक अहमद, शाहरुख अली, शमशाद अली आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed