फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hathras Accident 12 people in family of Chunni band operator Bedaria died in bus-max pickup collision

Hathras Accident: उजड़ गई दुनिया, सब हो गया बर्बाद...मौत की चीखों से दहला दिल, एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत

Sat, 07 Sep 2024 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 07 Sep 2024 08:07 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुआ दर्दनाक हादसे में आगरा के गांव सैमरा के एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत हो गई। बैंड संचालक बेदरिया परिवार के मुखिया को जब इसकी खबर लगी, तो वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। 

 

विज्ञापन
Hathras Accident 12 people in family of Chunni band operator Bedaria died in bus-max pickup collision
Hathras Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में हुए सड़क हादसे में आगरा के सैमरा गांव निवासी चुन्नी बैंड के संचालक बेदरिया के परिवार के 12 लोगों की मौत हुई है। बेदरिया के घर में उनका अकेला बेटा शान मोहम्मद ही बचा है। फोन पर जब शान मोहम्मद को हादसे की खबर मिली तो वह जमीन पर गिर पड़े। मुंह से एक ही बात निकली, मेरी तो उजड़ गई दुनिया, सब बर्बाद हो गया। शान की पत्नी और 3 बच्चों की मौत इस हादसे में हुई है।
विज्ञापन


गांव सैमरा का परिवार
हाथरस हादसे में 18 मृतकों में से 16 खंदौली के गांव सैमरा के हैं। बेदरिया का पुश्तैनी काम बैंड का है। उनके तीन बेटे छोटे अली, इरशाद और शान मोहम्मद हैं। छोटे अली पिता के साथ बैंड का काम देखते थे। वहीं इरशाद फेरी लगाकर बर्तन बेचते थे, जबकि शान का बाइक रिपेयरिंग का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी चली गईं जानें 
हादसे में बेदरिया के बेटे इरशाद, उनकी पत्नी आबिदा, 6 महीने का बेटा आरिफ, छोटे अली, उनकी पत्नी शबाना, 7 साल की बेटी सोना, 5 साल की परी, 3 साल का बेटा मोहम्मद अली, शान मोहम्मद की पत्नी नसरीन, बेटा 10 साल का अल्फेज, 9 साल का अली जान और 6 साल की आफरीन की मौत हुई है। हाथरस में शान की बहन की दादी सास का इंतकाल हो गया था, जिनके चालीसा में परिवार के लोगों समेत 35 लोग गए थे।

 
विज्ञापन

शान इसलिए बच गया 
इस हादसे में पत्नी और तीन बच्चों को खोने वाले शान मोहम्मद अपने बीमार और दिव्यांग चाचा चिन्माशी के साथ घर में रुक गए थे। शाम को 6 बजे हाथरस में हादसे का फोन आया तो मौत की खबर सुनते ही चीखने लगे। कुछ देर तो लोगों को समझ में ही नहीं आया कि क्या हो गया। बाद में जब लोगों को हादसे का पता चला तो जुटे लोग अवाक रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed