फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hathi Ghat lit up with the light of thousands of diyas

Agra News: हजारों दीयों की रोशनी से जगमग हुआ हाथी घाट

Sat, 01 Nov 2025 02:50 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Hathi Ghat lit up with the light of thousands of diyas
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं युवतियां।
आगरा। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती और अक्षय नवमी पर शुक्रवार को हाथी घाट पर श्रद्धा, आध्यात्म और संगीत का संगम दिखाई दिया। हजारों दीपकों की रोशनी से नहाया हुआ हाथी घाट अलग ही दिखाई दिया। नगर निगम आगरा और श्री जगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन आगरा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दीपोत्सव, आरती और संकीर्तन कार्यक्रम में श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति की त्रिवेणी में लोग गोते लगाते रहे। शुभारंभ महापौर हेमलता दिवाकर, एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता, मधु बघेल ने भारत माता एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

यमुना तट को 50 हजार दीयों से रोशन किया गया। गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हरिनाम संकीर्तन और संगीत ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस्कॉन के भक्ति नृत्य और भजन प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि आयोजन पूरी तरह से जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित किया गया। प्लास्टिक या किसी भी प्रकार की गैर-पर्यावरणीय सामग्री का प्रयोग प्रतिबंधित था।
विज्ञापन

नगर निगम ने घाट को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखा। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक जीएस धर्मेश, उद्योग पति पूरन डावर, पार्षद शरद चौहान, राकेश जैन, प्रदीप अग्रवाल, डॉ. अमित पटेल, विक्रांत कुशवाह, हेमलता चौहान, केसी जैन, रेणुका डंग और इस्कान मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविंद स्वरूप दास, आशु मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed