फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   haryana youth arrested for trying to UP FCI Watchman exam paper leak

सुरक्षा प्रहरी का पेपर लीक करने की कोशिश, अभ्यर्थी ने ऐसी जगह छिपाया कैमरा, दंग रह गई टीम

Mon, 01 Oct 2018 08:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 01 Oct 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
haryana youth arrested for trying to UP FCI Watchman exam paper leak
आरोपी अभ्यर्थी
आगरा में भारतीय खाद्य निगम सुरक्षा प्रहरी भर्ती की परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने के प्रयास में एक युवक कॉलेज प्रबंधन के हत्थे चढ़ गया। नराइच क्षेत्र के सन फ्लॉवर विद्यालय में हरियाणा के सोनीपत, गन्नौर का रहने वाला संजीव कुमार अपनी टीशर्ट में मोबाइल कैमरा छुपाकर लाया था। 
विज्ञापन


अभ्यर्थी इसके जरिये प्रश्न पत्र की वीडियो रिकार्डिंग कहीं भेजने का प्रयास कर रहा था। चेकिंग के लिए पहुंची कॉलेज प्रबंधन की टीम ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, आरबीएस डिग्री कॉलेज में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया। 
विज्ञापन


रविवार को शहर में 136 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। दोपहर 12 से दो बजे की पाली में सन फ्लॉवर विद्यालय में परीक्षार्थी प्रश्न पत्र हल करने में जुटे थे। इसी बीच कॉलेज प्रबंधन का सचल दस्ता तीसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 13 में पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां छिपाया था कैमरा

यहां एक युवक टीम को देखकर हड़बड़ा गया। तलाशी ली गई तो उसके पास मोबाइल कैमरा और अन्य उपकरण मिले। उसने ये सब अपनी टीशर्ट में इस तरह से बांध रखे थे कि शुरुआत की चेकिंग में यह किसी को नजर ही नहीं आए। 

इसके जरिये वह प्रश्न पत्र की वीडियो रिकार्डिंग कहीं भेजने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच टीम के हत्थे चढ़ गया। युवक ने भागने की कोशिश लेकिन सफल नहीं हो सका। आनन-फानन में उसने मोबाइल और उसके उपकरण तीसरे मंजिल से नीचे फेंक दिए। 

सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक को मोबाइल कैमरा सहित हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह तकनीक दिल्ली के एक आईटी एक्सपर्ट के माध्यम से अपनी टीशर्ट में फिट कराई थी। 

वहीं आरबीएस डिग्री कॉलेज में एक युवक बिना पहचानपत्र के परीक्षा देने पहुंचा। उसके पास प्रवेश पत्र था लेकिन पहचानपत्र न होने की स्थिति में उसे परीक्षा केंद्र से भगा दिया गया।  एडीएम सिटी केपी सिंह के अनुसार परीक्षा के दौरान दो नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed