फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Harsh firing accused arrested

Agra News: हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Feb 2024 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Feb 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Harsh firing accused arrested
हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- गांव महलोई में बालक के पैर में लगी थी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव महलोई में लगुन कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में एक बालक गोली लगने से घायल हो गया था। गोली चलाने वाला एक आरोपी शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।

औंछा थाना क्षेत्र के गांव महलोई में 14 फरवरी को अवनीश कुमार के लगुन का कार्यक्रम चल रहा था। रात को डीजे पर नाचने के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से गांव निवासी 10 वर्षीय प्रशांत कुमार घायल हो गया था। इस मामले में पुष्पेंद्र निवासी गांव अंगदपुर जनपद फिरोजाबाद सहित तीन लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज कराया गया था। एएसपी राहुल मिठास ने बताया कि शनिवार को एक सूचना पर पुष्पेंद्र को रंपुरा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी मिले। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से जेल भेजा गया। पुलिस अब नामजद शेष आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed