फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   hariyana, police, labour, mathura

हरियाणा पुलिस मजदूरों को ट्रकों में लाकर बॉर्डर पर छोड़ रही

Sat, 16 May 2020 05:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
hariyana, police, labour, mathura
राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेटाडोर में बैठकर जाते प्रवासी मजदूर। - फोटो : MATHURA
कोसीकलां। कोटवन बॉर्डर पर हरियाणा से आने वाले मजदूरों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा पुलिस मजदूरों को ट्रकों में भरकर कोटवन बॉर्डर पर छोड़कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रही है। ऐसे ही एक ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन

कोटवन बॉर्डर पर मजदूरों के आने के बाद प्रशासन उन्हें मंडी समिति में रोककर व्यवस्था करने में जुटा है। लॉकडाउन के चलते महानगरों में मजदूरी करने वाले लोग बेरोजगार हो गए हैं और घरों की ओर भाग रहे हैं। उन्हें कोई साधन नहीं मिलने से सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर सफर तय कर रहे हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में छोटे बच्चे और महिलाएं दिन और रात खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। शनिवार को कोटवन बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई। एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया कि हरियाणा की ओर से आते एक ट्रक को रोका। ट्रक पर तिरपाल बंधा हुआ था। चेक करने पर उसमें मजदूर बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों को उतारकर ट्रक को सीज कर दिया गया। उधर, बॉर्डर पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों ने बताया कि हरियाणा प्रशासन लगातार ट्रकों में मजदूरों को भरकर भेज रहा है। इससे जनपद में प्रवासी मजदूरों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

सख्त कर दी है सुरक्षा
हरियाणा की ओर से अनाधिकृत वाहनों में बैठकर आने वाले मजदूरों को बॉर्डर से वापस किया जा रहा हैं। कोटवन बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। - श्रीशचंद, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed