फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hariyali Teej 2026: Straight-Cut Kurtas and Farsi Salwars Dominate Festive Fashion

Teej 2026:  हरियाली तीज पर क्या पहनें?, बाजार में छाया स्ट्रेट कट कुर्ता; महिलाओं को पसंद आ रही फारसी सलवार

Thu, 06 Aug 2026 10:23 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 06 Aug 2026 10:23 AM IST
सार

हरियाली तीज से पहले आगरा के बाजारों में एथनिक फैशन की धूम है, जहां स्ट्रेट कट कुर्ता, फारसी सलवार और प्लाजो सेट की सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है। हल्के हरे रंगों के परिधानों के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, कुंदन सेट, चूड़ियां और पोटली बैग भी महिलाओं की पसंद बने हुए हैं।

विज्ञापन
Hariyali Teej 2026: Straight-Cut Kurtas and Farsi Salwars Dominate Festive Fashion
हरियाली तीज फैशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाली तीज के लिए शहर के बाजारों में रौनक चरम पर है। महिलाओं में इस बार पारंपरिक परिधानों के साथ मॉडर्न एथनिक फैशन का क्रेज साफ दिख रहा है। प्लाजो सेट, फेस्टिव कोर्ट्स, स्ट्रेट कट कुर्ते, फारसी सलवार, बलून पैंट, कॉर्ड सेट और प्री-ड्रेप्ड साड़ियों की खूब खरीदारी हो रही है। दुकानों और बुटीक पर सुबह से शाम तक महिलाओं की भीड़ पहुंच रही है।
विज्ञापन


चंदेरी, पारदर्शी महीन कपड़े और हल्की चमक वाले महीन वस्त्रों से तैयार परिधान अपनी सहज बनावट के कारण पसंद किए जा रहे हैं। भारी कढ़ाई की जगह फूलों की आकृतियों वाली सजावट, गोटा-पट्टी की महीन कारीगरी, शीशे की जड़ाई सजावट और सुंदर बुनावट वाले वस्त्र अधिक पसंद किए जा रहे हैं। परिधानों के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, कुंदन सेट, रंग-बिरंगी चूड़ियां, झुमके, पोटली बैग और मेहंदी की भी अच्छी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन


एथनिक परिधानों की मांग अधिक
फैशन डिजाइनर इशिता अग्रवाल ने कहा कि इस वर्ष हरियाली तीज पर हल्के, ग्रेसफुल लुक और एथनिक परिधानों की मांग अधिक है। पिस्ता, सेज, मेहंदी और सॉफ्ट ग्रीन जैसे रंग ट्रेंड में हैं। प्लाजो सेट, ड्रेप स्कर्ट, प्री-ड्रेप्ड साड़ियां और एलिगेंट केप्स पारंपरिक परिधानों को आधुनिक अंदाज दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाइलिश के साथ हों आरामदायक
फैशन डिजाइनर कीर्ति खंडेलवाल ने  बताया कि इस बार हरियाली तीज पर स्ट्रेट कट कुर्ता, फारसी सलवार, बलून पैंट, शॉर्ट कुर्ते, कॉर्ड सेट और धोती-स्टाइल सलवार महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। महिलाएं ऐसे परिधानों को पसंद कर रही हैं जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक भी हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed