फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hariyali Teej 2021: Radha Rani Swing In Gold Silver Hindola

बरसाना झूलन महोत्सव: स्वर्ण हिंडोले से कृपा का सागर बरसाएंगी वृषभानु नंदिनी, साल में एक बार निकलता है झूला

Wed, 11 Aug 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 11 Aug 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej 2021: Radha Rani Swing In Gold Silver Hindola
स्वर्ण जड़ित हिंडोला से राधा रानी श्रद्धालुओं पर कृपा बरसाएंगी - फोटो : अमर उजाला

वैसे तो ब्रज मंडल में झूलों की परंपरा प्राचीन है, लेकिन लाड़ली के निज धाम बरसाना स्थित लाडली मंदिर में वृषभानु नंदिनी अपने प्रियतम के साथ गर्भगृह से बाहर निकल कर जगमोहन में स्थित सोने-चांदी से जड़ित हिंडोले में विराजमान होकर झूला झुलेंगी। 13 दिवसीय झूलन महोत्सव की शुरुआत बुधवार सुबह से शुरू होगी। झूलन महोत्सव का आयोजन लाडली मंदिर के अलावा कस्बे के वृषभानु मंदिर, दादी बाबा मंदिर, मान मंदिर, मोर कुटी, दानगढ़, विलासगढ़, राधारस मंदिर, कुशलबिहारी मंदिर, गोपाल जी मंदिर, श्यामा श्याम मंदिर, राम मंदिर आदि स्थानों पर देव विग्रहों को झूलों में झुलाया जाएगा। सेवायत रासबिहारी गोस्वामी ने बताया सोने-चांदी से जड़ित हिंडोले का निर्माण आज से 100 वर्ष पहले गोस्वामी समाज ने हरगुलाल सेठ की सहायता से कराया था। प्राचीन स्वर्ण हिंडोला साल में सिर्फ एक ही बार निकलता है। स्वर्ण हिंडोले में झूला झूलने के बाद वृषभानु नंदिनी का डोला बुधवार शाम मंदिर परिसर में स्थित नीचे सफेद छतरी में आएगा।

विज्ञापन


कुंवारी कन्या करेगी आरता
हरियाली तीज की संध्या पर राधारानी की आरती की जगह उनका आरता होगा। यह आरता गोस्वामी समाज की कुंवारी कन्या करती हैं। इसके बाद देर शाम दोबारा वृषभानु दुलारी को डोले में बैठा कर वापस मंदिर में ले जाया जाता है।
विज्ञापन


सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजामात
तेरह दिवसीय झूलन महोत्सव के शुरुआत के चलते सुरक्षा व्यवस्था के भी पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि श्रीराधा रानी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था हरियाली तीज पर 100 पुलिसकर्मियों के बीच होगी। इसमें 70 कांस्टेबल, 20 महिला कांस्टेबल, 25 एसएचओ और दरोगा शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed