फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hardik Gupta wins silver medal in Bio Olympiad

आगरा के हार्दिक ने बायो ओलंपियाड में जीता रजत पदक, परिवार में खुशी का माहौल

Mon, 22 Jul 2019 02:11 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jul 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
Hardik Gupta wins silver medal in Bio Olympiad
रजत पदक जीत के बाद टीम के साथ हार्दिक, खुशी व्यक्त करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहाबाद कस्बे के डॉ. हर्षवर्धन गुप्ता तथा डॉ. ज्योति गुप्ता के पुत्र हार्दिक गुप्ता के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। 14 से 21 जुलाई तक हंगरी के सेजिड शहर में हुए 30वें बायो ओलंपियाड में हार्दिक ने रजत पदक जीत कर फतेहाबाद का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

 
शकुंतला देवी नर्सिंग होम के मालिक डॉ. हर्षवर्धन के पुत्र हार्दिक शुरू से ही मेधावी हैं। नीट में ऑल इंडिया 22वीं रैंक प्राप्त की थी। वहीं उसका एम्स में भी चयन हुआ था। 14 से 21 जुलाई तक हंगरी के सेजिड शहर में हुए 30वें बायो ओलंपियाड में हार्दिक ने रजत पदक जीता। 
विज्ञापन


इस जीत पर हार्दिक के साथ उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। हार्दिक के पिता डॉ. हर्षवर्धन तथा मां ज्योति गुप्ता के पास बधाई देने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। हार्दिक के पिता डा. हर्षवर्धन गुप्ता ने बताया कि बायो ओलंपियाड के लिए तीन लाख बच्चों ने आवेदन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें दूसरे राउंड में 300 बच्चे और तीसरे राउंड में 30 मेधावी बचे। इन 30 मेधावी को एक माह के लिए मुंबई के होमी जहांगीर भामा इंस्टीट्यूट में कठिन प्रशिक्षण दिया गया। बाद में हार्दिक को बायोलॉजी विषय में हंगरी के सेजिड शहर में सात दिन तक स्पर्धा में रजत पदक मिला। 

हार्दिक की उपलब्धि पर माथुर वैश्य समाज में हर्ष की लहर है। फतेहाबाद डेवलपिंग ग्रुप, माथुर वैश्य महासभा आदि संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त किया। हार्दिक समाजसेवी मोतीलाल गुप्ता के पौत्र है। वो सोमवार को हंगरी से मुंबई लौटेंगे। डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि हार्दिक को लौटने के बाद दून कॉलेज देहरादून ने मोटिवेशन लेक्चर के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed