फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   HAR HAR MAHADEV, SAWAN SAUMVAAR

हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय, कांवड़ियों की रही सड़कों पर धूम

Mon, 08 Aug 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
HAR HAR MAHADEV, SAWAN SAUMVAAR
कैलाश मंदिर में दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : ETAH
एटा/निधौली कलां/सकीट/अवागढ़। सावन मास के अंतिम सोमवार को शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। सड़कों से लेकर शिवमंदिरों तक कांवड़ियों की धूम रही। सुबह से दोपहर तक शिवभक्तों का मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का सिलसिला चलता रहा। वहीं शाम को शृंगार दर्शन के लिए मंदिरों में भीड़ रही।
विज्ञापन

शहर के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर पर सुबह 4 बजे से ही कांवड़ियों और भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा बैरीकेडिंग की गई। भक्तों ने महादेव के दर्शन और पूजन के साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान लंबी कतार में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार किया। कैलाश मंदिर के महंत धीरेंद्र झा ने बताया कि सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार को पूजा करने वाले पर भोले बाबा ज्यादा प्रसन्न होते हैं और उसकी मनोकामना पूरी करते हैं। इसी मान्यता के चलते सावन के पूरे महीने में भगवान शिव की विशेष आराधना की जाती है। अन्य मंदिरों में भी पूजा का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

निधौली कलां में सभी शिव मंदिरों में विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ भक्तजनों ने श्रद्धा पूर्वक शिवलिंग पर जला भिषेक किया। चौहंमुखी शिव मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर जलेसर रोड, लालारमेश निव मंदिर थाना रोड, महादेव शिव मंदिर में कांवड़ियों द्वारा गंगाजल चढ़ाया गया। ोएसएचओ देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। अवागढ़ में धर्मावलंबियों ने कैंप लगाकर अन्नकूट भोजन, दूध, चाय, फल, मीठा, जल, दवाएं आदि की व्यवस्थाएं कीं। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ इरफान नासिर खान व कोतवाल फूलचंद्र ने पुलिस बल के साथ संभाली। मुकेश गुप्ता, रवेंद्र वार्ष्णेय रिंकू, मनोज मोना, राजू जादौन, सुरेश चंद्र, सीनू शर्मा, डैनी जैन, अभिषेक गुप्ता, शिव गुप्ता आदि मौजूद रहे। सकीट में तरा का महादेव मंदिर, भस्मासुर मंदिर सहित रिजोर, फफोतू, इशारा, लोथरा, नोरंगाबाद, कवार आदि शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया। थाना प्रभारी संजीव कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकोहाबाद रोड पर लगाया गया सेवा शिविर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक विकास ने शिकोहाबाद रोड पर सेवा शिविर लगाया। कांवड़ियों के लिए जलपान और सामान्य दवाओं की व्यवस्था की। नगर कार्यवाह गिरीश, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री प्रभात कुलश्रेष्ठ, जिला सहमंत्री शिवांग गुप्ता, आशीष चौहान, अनुभव गुप्ता, सौरभ सोलंकी, मुकेश राठौड़, राजेशु चौहान, राजदीप गुप्ता ने सेवा कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed