फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   happy for madical callege

खुशखबरी- मेडिकल कॉलेज की खबर से लोगों में जगी उम्मीदें, बड़ी बेहतर सेवाओं की आस

Tue, 04 Feb 2020 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
happy for madical callege
कासगंज। केंद्र सरकार के आम बजट में प्रस्तावित पीपीपी मॉडल पर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की खबर से लोगों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीद जाग उठी है। जहां एक ओर लोग इस पहल को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बता रहे हैं वहीं मेडिकल कॉलेज से स्वास्थ्य सेवाओं को संजीवनी मिलने की बात भी कही है। इधर खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी सरकारी फरमान मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

कासगंज जिला चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सदैव पिछड़ा रहा है लेकिन अब केंद्र सरकार ने बजट के दौरान जिले के लोगों को एक बड़ी खुशखबरी दे दी है। बजट में कासगंज जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों में मेडिकल कॉलेज बनाने का ऐलान किया गया। इस घोषणा की जानकारी जैसे ही जिले के लोगों को हुई लोगों में उम्मीदें जाग उठी हैं। लोग सरकार की इस घोषणा को सराह रहे हैं। इधर मेडिकल कॉलेज की खबर की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हुई है तो अधिकारी भी अब सरकारी फरमान मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों की बात-
जरूरी है मेडिकल कॉलेज
- आम बजट में कासगंज जिले को मेडिकल कॉलेज मिलने की घोषणा सराहनीय है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं ही बेहतर नहीं होंगी बल्कि इससे चिकित्सा शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा- विपिन शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी काफी सहूलियत
- सरकार की इस घोषणा से काफी सहूलियत मिलेगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले को लंबे समय से काफी काम की जरूरत थी। जिसे सरकार ने पूरा करने का प्रयास किया है- विनोद बघेल।
घोषणा से मिली खुशखबरी
- सरकार की इस घोषणा से अच्छी खुशखबरी मिली है। यदि सरकार की घोषणा सही समय पर पूरी हो गई तो फिर कासगंज चिकित्सा के क्षेत्र में काफी ऊंचाई तक पहुंचेगा- नवीन गुप्ता।
यह काफी जरूरी था
- यह घोषणा काफी जरूरी थी। कई बार लोगों ने कासगंज में मेडिकल कॉलेज की मांग उठाई थी। अब जाकर लोगों की यह मांग पूरी हो रही है- मुकेश शर्मा।
तत्काल मिल सकेगा उपचार
- अभी घातक रोगों और दुर्घटनाओं में घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़, आगरा जाना पड़ता है। कई बार गंभीर घायल दम भी तोड़ देते हैं, लेकिन अब मेडिकल कॉलेज मिलने से तत्काल उपचार का फायदा मिलेगा- विजय पाटकर।
जल्द पहनाया जाए घोषणा को अमली जामा
- कासगंज जिला चिकित्सा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा है। इस जिले में चिकित्सा सेवाओं को जल्द से जल्द बेहतर बनाया जाना चाहिए। सरकार अपनी घोषणा को जल्द अमलीजामा पहनाए- सुमित विजयवर्गीय।

वर्जन-
कर रहे हैं जानकारी
- जिले में मेडिकल कॉलेज बनाए जाने की घोषणा की खबर मिल चुकी है। अब शासन स्तर से पत्र मिलने की जानकारी कर रहे हैं। पूरी सक्रियता से जानकारी की जा रही है। - डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed