फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Handcuffing accused of molestation was costly for etah police fined two lakhs

एटा: छेड़खानी के आरोपी को हथकड़ी लगाना पुलिस के पड़ा महंगा, लगा दो लाख का जुर्माना 

Fri, 25 Mar 2022 04:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 04:32 PM IST
सार

एटा पुलिस को छेड़खानी के एक मामले में आरोपी के खिलाफ रात को रिपोर्ट और सुबह पकड़ कर हथकड़ी लगाना महंगा पड़ गया। पुलिस टीम पर मानवाधिकार आयोग ने दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दरोगा और पुलिसकर्मियों के वेतन से जुर्माने की रकम की कटौती होगी।

विज्ञापन
Handcuffing accused of molestation was costly for etah police fined two lakhs
हथकड़ी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : social media

विस्तार

थाना जैथरा में रात को एक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई। सुबह के समय आरोपी को गिरफ्तार कर हथकड़ी लगा कोर्ट में पेश कर दिया। इस जल्दबाजी और मनमानी में पुलिस फंस गई है। मानवाधिकार आयोग ने दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


मामला वर्ष 2016 का है। 22 और 23 जून की रात 12.45 बजे तीन युवकों पर एक युवती ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कस्बा के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी सुनील को भी आरोपी बनाया गया। पुलिस ने गजब की फर्जीपन दिखाते हुए 23 जून की सुबह ही सुनील को गिरफ्तार भी कर लिया। यही नहीं अगले दिन 24 जून को हथकड़ी लगाकर सुनील को पहले जिला अस्पताल और बाद में अदालत ले जाया गया।
विज्ञापन


इस मामले में बाद में सुनील ने मानवाधिकार आयोग में शिकायत की। दोबारा कराई गई विवेचना में सुनील की भूमिका न पाते हुए विवेचना से नाम हटा दिया गया। बिना किसी कसूर के अपने साथ हुई ज्यादती और पुलिस द्वारा उत्पीड़न के विरोध में सुनील ने मानवाधिकार आयोग में अर्जी लगाई। इस पर आयोग ने तल्ख टिप्पणी की है। साफ कहा है कि सात साल से कम सजा के अपराध में पुलिस ने गिरफ्तारी क्यों की? वहीं विवेचना प्रस्तुत करने में जल्दबाजी क्यों की गई? हथकड़ी लगाए जाने पर भी नाराजगी जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य सचिव को शिकायतकर्ता को दो लाख रुपये की क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है। जिसकी वसूली मामले के विवेचक मदन मुरारी और आरक्षी समर सिंह व हरिशंकर से की जाएगी। साथ ही पुलिस महानिदेशक को दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाह ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों के तहत शिकायतकर्ता के खाते में क्षतिपूर्ति राशि के रूप में दो लाख रुपये भेज दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed