फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hand grenade found in the drain at Kasganj

दीपावली से पहले कासगंज में मिला हैंड ग्रेनेड, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 01 Nov 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज Updated Thu, 01 Nov 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
Hand grenade found in the drain at Kasganj
नाले से मिला हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के कस्बा गंजडुंडवारा में गुरुवार शाम नाले में सफाईकर्मी को हैंड ग्रेनेड मिला। दीपावली से पहले हैंड ग्रेनेड मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बम निरोधक दस्ते ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लिया है। पुलिस जांच कर रही है।  
विज्ञापन


कस्बे के कैनाल रोड पर नाले की सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सफाईकर्मी की नजर वहां पड़े कूड़े में पड़ी किसी अजीब चीज पर पड़ी। उसने जब उसे उठाया तो वो दंग रह गया। उसने अपने साथी सफाई कर्मियों को वह दिखाया। 
विज्ञापन


इलाके में बम मिलने का हड़कंप मच गया। बम मिलने की खबर कस्बे में आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई। वहीं सफाई कर्मियों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीएस कर रही जांच

मौके पर पहुंचे गंजडुंडवारा के इंस्पेक्टर क्राइम रामकुंवर सिंह ने जंग लगे हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेकर अपर पुलिस अधीक्षक को जानकारी दी। फिर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। पुलिस के अनुसार बम निरोधक दस्ता इसकी जांच कर रहा है। 

आखिर कहां से आया हैंड ग्रेनेड      

प्रभारी एसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि कैनाल रोड पर नाले की सफाई के दौरान पुराना जंग लगा हैंड ग्रेनेड मिला है। यह निष्क्रिय प्रतीत हो रहा है। हैंड ग्रेनेड कहां का है यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बम निरोधक दस्ता इसकी जांच कर रहा है। 

उधर, कस्बे में हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद से सनसनी फैल गई। लोगों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन हर कोई यह जानना चाहता है कि हैंडग्रेनेड कहां से आया और यहां किसने इसे फेंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed