फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hand Grenade Found In Forest Police Sealed Area

आगरा: बीहड़ में हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्प्रभावी

Mon, 13 Sep 2021 11:41 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 13 Sep 2021 11:41 AM IST
सार

लकड़ी बीनने के दौरान एक किशोर को हैंड ग्रेनेड मिला था। उसके साथी बच्चे कौतूहल बस उसे हाथ में लेकर खेलने लगे। जब बड़ों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। हैंड ग्रेनेड में पिन लगी हुई थी। बम निरोधक दस्ते ने हैंड ग्रेनेड को निष्प्रभावी किया। 

विज्ञापन
Hand Grenade Found In Forest Police Sealed Area
आगरा: जंगल में मिला हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले के बाह क्षेत्र में चंबल के बीहड़ में सोमवार की सुबह जैतपुर के संजेती गांव के समीप हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना जैतपुर पुलिस ने इलाके को सील कर दिया। दोपहर में अलीगढ़ से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने हैंड ग्रेनेड को निष्प्रभावी किया, तब लोगों की जान में जान आई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार की सुबह संजेती गांव के सुरेंद्र सिंह का 12 वर्षीय बेटा लक्खा यमुना के बीहड़ में अन्य लड़कों के साथ लकड़ी बीनने गया था। तभी उसके हाथ में हैंड ग्रेनेड लग गया। जानकारी होते ही लोग जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल: बुखार से गांव में हर घर बीमार, लोगों की पुकार, हमारी भी देख सुन लो सरकार...
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्स के साथ पहुंचे एसओ जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह ने हैंड ग्रेनेड में पिन लगी देख पूरे इलाके को सील कर दिया। दोपहर में इंदल सिंह के नेतृत्व में अलीगढ़ से आए बम निरोधक दस्ते को लेकर सीओ रविंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। टीम ने हैंड ग्रेनड को निष्प्रभावी किया।       

संजेती गांव के समीप कैसे पहुंचा, बम निरोधक दस्ता करेगा जांच
संजेती के बीहड़ में मिले हैंड ग्रेनेड पर जंग लगी थी। पिन लगी होने की वजह से हादसे की भी आशंका थी। मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता अब इसकी जांच में जुटी है कि यह यमुना के बीहड़ के गांव संजेती तक कैसे पहुंचा। 

एसओ जैतपुर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जंग लगी होने की वजह से हैंड ग्रेनेड पर कोई लिखावट या मार्का नहीं मिल सका है। यह किस स्तर का था। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल इसका बीहड़ में मिलना पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है।      

 निष्प्रभावी करने के दौरान घबराए रहे ग्रामीण 
बम निरोधक दस्ता ने हैंड ग्रेनेड और उसकी लोकेशन को देखा। निष्प्रभावी करने के लिए गड्डा खोदवाया। बोरों में गीली मिट्टी भरवाकर रखी। यमुना नजदीक होने की वजह से पानी की इंतजाम किया। इसके बाद हैंड ग्रेनेड की पिन को डोरी से बांधा गया। 

यह सब दूर से देख रहे ग्रामीण विस्फोट की आशंका से घबराए रहे। वहीं डोरी से पिन खींचते ही तेज आवाज के साथ हैंड ग्रेनेड निष्प्रभावी हो गया। इससे मौके पर गहरा गड्ढा भी हो गया।          

पहले कौतूहल बस खेलने लगे थे बच्चे 
लकड़ी बीनने के दौरान लक्खा को हैंड ग्रेनेड मिला तो उसके साथी बच्चे कौतूहल बस उसे हाथ में लेकर खेलने लगे। उसके बाद बड़ों को जानकारी हुई तो भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और इलाके को सील कर दिया। सील किए गए इलाके में पुलिसकर्मी लगाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed