{"_id":"591d5dab4f1c1bd529f23d01","slug":"hand-grenade-found-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में जिंदा बम मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में जिंदा बम मिलने से सनसनी
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 19 May 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
हैंड ग्रेनेड
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में सदर तहसील के पास गुरुवार सुबह हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। एक सफाई कर्मचारी के नाली सफाई के दौरान उसे बम जैसी चीज दिखी। उसने बाहर निकाला तो यह हैंड ग्रेनेड था। यह पता लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और बीडीएस की टीम ने पड़ताल की। यह बम सेना का बताया जा रहा है।
बताया गया है कि थाना शाहगंज क्षेत्र में सदर तहसील और पुलिस लाइन के पास स्थित शांति नगर कालोनी में सुबह सफाई कर्मचारी नाली की सफाई कर रहा था। अचानक उसे बम जैसी कुछ चीज दिखी। उसने उसे बाहर निकाला तो वह डर गया। देखते ही देखते पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा।
इसके बाद बीडीएस की टीम ने बम की पड़ताल की तो पता चला इसमें फ्यूज नहीं था। इससे ये निष्क्रिय पड़ा था। तब जाकर लोगों की जान में जान आई। इसके बाद पुलिस और बीडीएस की टीम ने पूरे क्षेत्र की तलाशी ली कि शायद कहीं और दूसरा बम न हो।
विज्ञापन
गुरुवार को डीजीपी सुलखान सिंह के आगरा में होते हुए, अचानक हुई ऐसी घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए। बताया गया है कि जहां यह बम मिला उसके पास ही बच्चों का स्कूल भी है। ऐसे में आसपास रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए।