{"_id":"5ca1a9a5bdec2213ec622b1e","slug":"hand-grenade-found-before-mulayam-singh-yadav-nomination-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह के नामांकन से पहले रास्ते पर मिला हथगोला, प्रशासन में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह के नामांकन से पहले रास्ते पर मिला हथगोला, प्रशासन में हड़कंप
Mon, 01 Apr 2019 07:23 PM IST
विवेक शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: विवेक शुक्ला
Updated Mon, 01 Apr 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह के नामांकन से पहले मिला हैंड ग्रेनेड
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में सोमवार की सुबह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नामांकन से पहले हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। हैंड ग्रेनेड थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कपूरपुर के पास मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लिया। एसपी ने बताया कि ग्रेनेड कई दिन पुराना है। नहर में कैसे आया इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव कपूरपुर से गुजरने वाले देवामई रजबहा में सोमवार की सुबह कुछ बच्चे नहा रहे थे। पानी कम होने की चलते एक बच्चे के हाथ में ग्रेनेड आ गया। पहले तो वह कुछ समझ नहीं सका। अजीब फलनुमा दिखने वाले ग्रेनेड को बाहर निकाल कर फेंक दिया। कुछ ही देर में खबर आसपास के ग्रामीणों को हो गई।
विज्ञापन
Mainpuri SP Ajai Shankar Rai: The grenade found is old & inactive. It was found in a canal & brought out by children bathing there. Its location is completely different from that of Mulayam ji's route. It has not affected his cavalcade in any manner, there is no security threat. https://t.co/LI4hoUaadE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) April 1, 2019
मौके पर पहुंचे लोगों ने जब हैंड ग्रेनेड देखा तो हड़कंप मच गया। उधर सूचना मिलते ही प्रशासन भी हरकत में आ गया। एसपी अजय शंकर राय ने घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। नहर से बरामद हुआ हैंड ग्रेनेड काफी पुराना लग रहा था।
एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि हैंड ग्रेनेड में जंग लगी हुई है। हैंड ग्रेनेड नहर में कैसे पहुंचा इसके बारे में ग्रामीणों से भी जानकारी ली गई। लेकिन कोई भी सटीक जानकारी नहीं दे सका। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम जांच कर रही है।
मुलायम सिंह यादव ने आज मैनपुरी सीट से नामांकन किया। वो सैफई स्थित आवास से सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ समाजवादी रथ से मैनपुरी पहुंचे। यहां सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
Trending Videos
अफवाह फैलते ही बढ़ गई बेचैनी
गांव कपूरपुर में हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद अफवाह फैल गई कि नामांकन करने आ रहे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के रूट पर यह वाकया हुआ है। इस सूचना ने जहां प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी, वहीं जनता में भी कई तरह की चर्चाएं होने लगीं।
इन अफवाहों के बीच एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि सपा संरक्षक के आने का वो रूट नहीं था और न ही रूट में कोई परिवर्तन किया गया है। हैंड ग्रेनेड जहां मिला है वह आने वाले रास्ते के बिल्कुल अलग है।
इन अफवाहों के बीच एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि सपा संरक्षक के आने का वो रूट नहीं था और न ही रूट में कोई परिवर्तन किया गया है। हैंड ग्रेनेड जहां मिला है वह आने वाले रास्ते के बिल्कुल अलग है।