फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hand grenade found before mulayam singh yadav nomination in mainpuri

मुलायम सिंह के नामांकन से पहले रास्ते पर मिला हथगोला, प्रशासन में हड़कंप

Mon, 01 Apr 2019 07:23 PM IST
विवेक शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: विवेक शुक्ला Updated Mon, 01 Apr 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
Hand grenade found before mulayam singh yadav nomination in mainpuri
मुलायम सिंह के नामांकन से पहले मिला हैंड ग्रेनेड - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में सोमवार की सुबह सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नामांकन से पहले हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। हैंड ग्रेनेड थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव कपूरपुर के पास मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लिया। एसपी ने बताया कि ग्रेनेड कई दिन पुराना है। नहर में कैसे आया इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव कपूरपुर से गुजरने वाले देवामई रजबहा में सोमवार की सुबह कुछ बच्चे नहा रहे थे। पानी कम होने की चलते एक बच्चे के हाथ में ग्रेनेड आ गया। पहले तो वह कुछ समझ नहीं सका। अजीब फलनुमा दिखने वाले ग्रेनेड को बाहर निकाल कर फेंक दिया। कुछ ही देर में खबर आसपास के ग्रामीणों को हो गई। 
विज्ञापन

 
मौके पर पहुंचे लोगों ने जब हैंड ग्रेनेड देखा तो हड़कंप मच गया। उधर सूचना मिलते ही प्रशासन भी हरकत में आ गया। एसपी अजय शंकर राय ने घटनास्थल पहुंच कर निरीक्षण किया। नहर से बरामद हुआ हैंड ग्रेनेड काफी पुराना लग रहा था। 

एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि हैंड ग्रेनेड में जंग लगी हुई है। हैंड ग्रेनेड नहर में कैसे पहुंचा इसके बारे में ग्रामीणों से भी जानकारी ली गई। लेकिन कोई भी सटीक जानकारी नहीं दे सका। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम जांच कर रही है।




मुलायम सिंह यादव ने आज  मैनपुरी सीट से नामांकन किया। वो सैफई स्थित आवास से सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ समाजवादी रथ से मैनपुरी पहुंचे। यहां सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

अफवाह फैलते ही बढ़ गई बेचैनी

गांव कपूरपुर में हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद अफवाह फैल गई कि नामांकन करने आ रहे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के रूट पर यह वाकया हुआ है। इस सूचना ने जहां प्रशासन की बेचैनी बढ़ा दी, वहीं जनता में भी कई तरह की चर्चाएं होने लगीं। 

इन अफवाहों के बीच एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि सपा संरक्षक के आने का वो रूट नहीं था और न ही रूट में कोई परिवर्तन किया गया है। हैंड ग्रेनेड जहां मिला है वह आने वाले रास्ते के बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed