{"_id":"68c23598b437c81aa50694c8","slug":"hammer-machine-demolition-leads-to-cracks-in-homes-child-dies-two-injured-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सराय ख्वाजा हादसे की असली वजह...हैमर मशीन से आई चार घरों में दरारें, छज्जा गिरा और चली गई मासूम जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सराय ख्वाजा हादसे की असली वजह...हैमर मशीन से आई चार घरों में दरारें, छज्जा गिरा और चली गई मासूम जान
Thu, 11 Sep 2025 08:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Sep 2025 08:06 AM IST
सार
शाहगंज के सराय ख्वाजा में बुधवार शाम को एक मकान का जर्जर छज्जा भरभराकर गिर गया। इससे घर के बाहर चारपाई पर बैठे पड़ोसी चालक आफताब, उसकी पत्नी, 2 साल की बेटी और 4 साल बेटा मलबे में दब गए। हादसे में बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर माैजूद पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सराय ख्वाजा में हुए हादसे की वजह मकान में हैमर मशीन से हो रही तोड़फोड़ मानी जा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि मशीन चलने से आसपास के 4 घरों में दरार आ गई है। ठेकेदार को मशीन चलाने के लिए मना किया गया लेकिन वो माना नहीं। इससे हादसे में बालक की जान चली गई। दो लोग जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं।
सराय ख्वाजा निवासी आफताब के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों ने बताया कि आफताब चालक हैं। पिछले दिनों हादसे में घायल होने की वजह से काम पर नहीं जाते। ससुराल नगला मेवाती, ताजगंज में है। वह परिवार के साथ वहीं गए थे। दो दिन पहले लौटा। मगर, घर की बिजली टोरंट ने काट रखी है।
काफी प्रयास के बाद भी कनेक्शन नहीं मिल सका है। इस कारण परिवार रात के समय घर के बाहर चारपाई पर सो जाता है। अदनान के मकान में काम करने वाले ठेकेदार को कई बार बोला गया था कि वह मशीन से कार्य नहीं करे। आसपास के कई मकान पुराने हैं। कंपन की वजह से उनमें दरार आ गई।
विज्ञापन
गली में आवागमन रोका
हादसे के बाद पुलिस ने गली में आवागमन रोक दिया। दोनों तरफ बल्ली लगा दी। वहीं जेसीबी से पूरा छज्जा तोड़ने के लिए जेसीबी को भी बुलाया गया। मगर बाद में जेसीबी को वापस कर दिया गया। अब नोटिस देने के बाद छज्जा तोड़ा जाएगा।