हमारे प्रधान: राजनीति शास्त्र से परास्नातक हैं प्रधान देवानंद, युवाओं के लिए विप्रावली में खेल मैदान बनाने की चाहत
महज 25 वर्ष के राजनीति शास्त्र से एमए युवा प्रधान देवानंद अपने पिता के साथ खेती करते हैं। युवाओं के लिए खेल का मैदान बनवाने की उनकी चाहत है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विकास खंड पिनाहट की ग्राम पंचायत विप्रावली से निर्वाचित प्रधान देवानंद परिहार महज 25 वर्ष के हैं। राजनीति शास्त्र से एमए युवा प्रधान अपने पिता के साथ खेती करते हैं। बताया कि उनके गांव में युवाओं के लिए खेलने और दौड़ने के लिए मैदान नहीं है। ऐसे में उनकी पहली प्राथमिकता यही है कि ग्राम पंचायत में खेल का मैदान बने। इससे पहले वर्ष 2016 में उनकी मां ओमवती ने प्रधान पद पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वे दूसरे नंबर पर थी। बताया कि मां के लिए चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें गांववालों की समस्याओं का पता चला। तभी से वह समाजसेवा से जुड़े। इसका फायदा उन्हें इस बार ग्रामसभा के लोगों के साथ के रूप में मिला।
ग्राम पंचायत के विकास की प्राथमिकता
1 गांव विप्रवाली में 10 वर्ष से बंद पड़ी पानी टंकी को चालू करवाना।
2 सफाई और जलभराव की समस्या को सभी मजरों से दूर कराना।
3- ग्राम पंचायत में तालाबों पर से अतिक्रमण हटवाकर सौंदर्यीकरण और पौधरोपण करवाना।
गांव की प्रमुख समस्याएं
- खड़ंजे, नालियां क्षतिग्रस्त होने से जलभराव और आवागमन की समस्या।
- स्वास्थ उपकेंद्र बदहाल पड़े होने से ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है।
- बारिश के दिनों में जलभराव के कारण गलियां और रास्तों का जलमग्न होना।
ग्राम पंचायत एक नजर में
पिनाहट ब्लॉक की ग्राम पंचायत विप्रावली में 12 मजरे सांवलदास पूरा, विप्रावली, सूबेदार पूरा, बीच का पूरा, देवगढ़, पडुआपूरा, नयावास, अमर सिंह पूरा, मदनपूरा, कप्तान पूरा, हरी सिंह पूरा और रामनगर हैं। यहां की कुल आबादी करीब 24 हजार है। ग्राम पंचायत के प्रत्येक गांव में प्राथमिक और जूनियर विद्यालय बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें: हमारे प्रधान: बालिका शिक्षा की अलख जगाना चाहती हैं ठेरई की प्रधान, परिवार संभाल रहा 38 सालों से गांव की कमान
हमारे प्रधान: 'बिजौली को सबसे स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाएंगे, जलभराव से मुक्ति दिलाना प्राथमिकता'