फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hamare Pradhan: Barhan Gram Pradhan Bhudev Prasad Kori Hindi News

हमारे प्रधान: श्रमिक से बने ग्राम प्रधान, कहा-बरहन में जलनिकासी की व्यवस्था प्राथमिकता

Mon, 31 May 2021 10:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 31 May 2021 10:03 AM IST
सार

भूदेव ने बताया कि वह पल्लेदारी का काम करते हैं। उनके गांव की सबसे बड़ी समस्या पानी की निकासी की है।

विज्ञापन
Hamare Pradhan: Barhan Gram Pradhan Bhudev Prasad Kori Hindi News
हमारे प्रधान: बरहन के प्रधान भूदेव और रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल बरहन में प्रधान पद पर भूदेव प्रसाद कोरी निर्वाचित हुए हैं। एक बार ग्राम पंचायत सदस्य रहने के अलावा उनके खानदान के किसी भी व्यक्ति का सियासत से कोई वास्ता नहीं है। वह और परिवार के अन्य सदस्य श्रमिक हैं। भूदेव ने बताया कि वह पल्लेदारी का काम करते हैं। उनके गांव की सबसे बड़ी समस्या पानी की निकासी की है। रेलवे की जमीन पर बहने वाला पानी वहां दीवार खड़ी हो जाने से रूक गया है। कहते हैं जलनिकासी की व्यवस्था हर हाल में कराएंगे। 

विज्ञापन


ये हैं प्राथमिकताएं
- लोगों के घरों के पानी की निकासी के लिए तालाब की खोदाई कराएंगे, नालियों के माध्यम से पानी इसमें भरेगा। 
- गांव में सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। इसे भी दुरुस्त कराया जाएगा। 
- घर-घर पानी की आपूर्ति कराने का भी प्रयास किया जाएगा। 

ये हैं समस्याएं
- बरहन कस्बे जैसा बन गया है, लेकिन यहां जलनिकासी की अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। 
- जंक्शन स्टेशन होने के बावजूद यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं है।
- टंकी बने होने के बाद भी कई मजरों में जलापूर्ति की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। 

एक नजर में ग्राम पंचायत
ग्राम पंचायत बरहन की आबादी 2011 की जनगणना के मुताबिक करीब 17 हजार है। इसमें 22 छोटे बडे़ मजरे शामिल हैं। ग्राम पंचायत में रेलवे स्टेशन, स्कूल, इंटर कॉलेज और सरकारी अस्पताल भी है। लोग यहां बरसों से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी यह मांग पूरी नहीं हो सकी है। इसका यहां के लोगों में रोष भी है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हमारे प्रधान: राजनीति शास्त्र से परास्नातक हैं प्रधान देवानंद, युवाओं के लिए विप्रावली में खेल मैदान बनाने की चाहत
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- हमारे प्रधान: 'बिजौली को सबसे स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाएंगे, जलभराव से मुक्ति दिलाना प्राथमिकता'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed