फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Half-Cut Drum Turns Death child Drowning Shocks Family

UP: मन्नतों के बाद मिला था भाई, डेढ़ साल के मासूम की मौत से बहनों के लगा गहरा सदमा...थम नहीं रहे आंसू

Mon, 19 Jan 2026 08:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 Jan 2026 08:20 AM IST
सार

आगरा के बाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला खटीक टूला में रविवार दोपहर घर की  सीढ़ियों के बगल में रखे आधे कटे हुए ड्रम में डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में इकलाैते बेटे की माैत से मां और दादी बेसुध हो गईं। हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ।

विज्ञापन
Half-Cut Drum Turns Death child Drowning Shocks Family
मासूम का फाइल फोटाे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाह कस्बे के खटीक टूला में रविवार दोपहर आधे कटे ड्रम में डूबने से हुई डेढ़ वर्षीय बच्चे कान्हा की मौत से उसकी दोनों बहनें सृष्टि और मोनिका सदमे में हैं। अपने घर की सीढ़ियों पर गुमसुम बैठी दोनों बहनों की नाले पर रखे ड्रम से नजरें नहीं हट रही थीं। पूछने पर बोली ड्रम के पास खेलते समय गिरने से भाई की मौत हुई है। मां ने कई मन्नतें मांगीं थीं, तब भाई नसीब हुआ था। ईश्वर ने एक झटके में राखी वाली कलाई उनसे छीन ली। भाई दूज पर अब किसको टीका करेंगी।
विज्ञापन


वहीं जब परिजनों कान्हा को फिर से अस्पताल लेकर पहुंचे, तो बस्ती के लोग भी पहुंच गए। कान्हा की दादी भगवान देवी अस्पताल में कान्हा की जिंदगी के लिए ईश्वर से दुआ करने लगीं। बस्ती के लोग भी ईश्वर से कान्हा के जीवित होने की दुआ को कबूल करने की प्रार्थना करते दिखे। पर, अस्पताल में दोबारा से जांच के बाद कान्हा को मृत घोषित कर दिया। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया बच्चे के पेट में पानी भरा हुआ था। दबाने पर कुछ पानी निकलने की वजह से परिजन ोंको भ्रम हुआ था। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed