{"_id":"655e4a672fa54826130b3bbe","slug":"halal-certified-products-worth-rs-18-thousand-seized-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-7846-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 18 हजार के हलाल सर्टिफाइड उत्पाद किए सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 18 हजार के हलाल सर्टिफाइड उत्पाद किए सीज
Thu, 23 Nov 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शासन द्वारा हलाल सर्टिफाइड उत्पादों के विक्रय पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लगातार इन उत्पादों का विक्रय रोकने के लिए अभियान चला रहा है। बुधवार को टीम ने एक्सप्रेस-वे स्थित फूड प्लाजा से 18 हजार रुपये के हलाल सर्टिफाइड उत्पाद सीज कर दिए। सभी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. टीआर रावत के नेतृत्व में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित फूड प्लाजा पर पहुंची। यहां एएम पीएम डेली नीड्स स्टोर पर हलाल सर्टिफाइड उत्पादों की बिक्री की जा रही थी। टीम ने हलाल सर्टिफाइड आठ खाद्य पदार्थों नाचो चिप्स स्वीट चिली, नाचो चिप्स मकीनों, नाचो चिप्स क्रंची पिज़्ज़ा, वेफर लूसियस चॉकलेट आदि के स्टॉक को सीज कर दिया। कुल 18044 रुपये की लागत के उत्पाद सीज कर विक्रेता की अभिरक्षा में दिए गए। इसके साथ ही सभी आठ खाद्य पदार्थों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। टीम ने जगत ढाबा का निरीक्षण भी किया। गंदगी मिलने पर संचालक को साफ-सफाई कराने की चेतावनी दी है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनोज कुमार, डीके वर्मा, डॉ. राजीव कुमार, प्रदीप कुमार और जयदीप मौर्य शामिल रहे।