फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hair Fall In Winter After Bath With Hot Water

परेशानी: ठंड में गर्म पानी का ज्यादा इस्तेमाल, कमजोर हुए बाल, खो रहे चमक, ऐसे रखें ख्याल

Mon, 10 Jan 2022 12:26 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Jan 2022 12:26 PM IST
सार

सर्दी के मौसम में कुछ लोग अधिक गर्म पानी को बालों पर ज्यादा देर तक डालते हैं जो नुकसान पहुंचा सकता है।

विज्ञापन
Hair Fall In Winter After Bath With Hot Water
hair fall

विस्तार

गर्म पानी से नहाने से बाल कमजोर हो रहे हैं और चमक भी खो रहे हैं। विगत एक महीने में तेजी से बाल झड़ने पर मरीज विशेषज्ञों के पास उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभाग ओपीडी में आने वालों में 30 से 35 फीसदी को यह परेशानी है।  
विज्ञापन

त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 340 से 380 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 110 से 135 ऐसे मरीज हैं, जिन्होंने बाल झड़ने, कंघी करते वक्त बीच में से टूटने, सिर में खुजली और बाल उलझने की परेशानी बताई। इनमें 26 साल से 45 साल की उम्र के करीब 80 फीसदी मरीज हैं। पूछने पर उन्होंने बताया कि गर्म पानी से नहाते हैं। 45 फीसदी ऐसे मरीज रहे जो देर तक गर्म पानी सीधे बालों पर उड़ेलते हैं। 
विज्ञापन

डॉ. चाहर ने बताया कि गर्म पानी के अधिक इस्तेमाल से बालों की प्राकृतिक नमी और प्रोटीन नष्ट होने लगती है। सिर की त्वचा भी मृतप्राय होने से बालों की जड़ और तने में फ्रैक्चर हो जाते हैं। इससे बाल टूट रहे हैं। हालत यह है कि सिर में हाथ फेरने से भी बाल गिरने लगते हैं। महिलाओं में कंघी करते वक्त बाल बीच में से भी टूटते हैं। यह परेशानी अस्थायी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रूसी है तो अधिक दिक्कत
जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि सिर में रूसी की परेशानी वाले मरीजों में यह दिक्कत 50 से 70 फीसदी और बढ़ जाती है। सिर की त्वचा की ऊपरी परत की नमी नष्ट होने पर डेंड्रफ की परत जम जाती है, जिससे बालों को पोषण नहीं मिल पाता और तेजी से गिरने के साथ ही सिर में खुजली की भी परेशानी रहती है। 
केस : 1 हाथ फेरने पर ही टूट जाते हैं
कमला नगर निवासी 32 साल का युवक निजी बैंक में सेवारत हैं। रोजाना गर्म पानी से नहाते हैं। चिकित्सक को उन्होंने बताया कि सर्दी में गर्म पानी से नहाने से थकान मिटती है, इस कारण वह दो बाल्टी पानी इस्तेमाल करते हैं। उनके बाल तेजी से गिरे, हाथ फिराने पर भी एक बार में पांच से आठ बाल गिर जाते हैं।  
केस : 2 त्वचा की ऊपरी परत कमजोर
दयालबाग के 40 साल के युवक जिम चलाते हैं। अमूमन वह दो बार नहाते हैं। सर्दी होने के कारण गर्म पानी इस्तेमाल कर रहे हैं, खासतौर से बीते एक महीने में उनके बाल तेजी से गिरे, खुजली और डेंड्रफ भी हुआ। डॉक्टर को दिखाने पर त्वचा की ऊपरी परत कमजोर मिली, बालों में नमी भी प्रभावित दिखी। 
 

बालों की सेहत के पांच सूत्र 
1- सिर को ताजे अथवा मामूली गुनगुने पानी से धोएं। 
2- एक बार सिर को धोने के बाद बार-बार गर्म पानी न डालें। 
3- महिलाएं सिर धोने के बाद बालों को तौलिया में कसकर न लपेटें, झटकें भी नहीं। 
4- नहाने से एक घंटे पहले सिर में नारियल का तेल लगाएं, कंडीशनर का उपयोग भी कर सकते हैं। 
5- हरी सब्जी, प्रोटीनयुक्त भोजन की मात्रा बढ़ाएं, तनाव से बचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed