फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hail And Heavy Rain In Agra Districts In Uttar Pradesh

UP: किसानों पर कहर बन कर टूटी आंधी-बारिश, फसलें चौपट; जाते-जाते किसानों को रुला गया मार्च पर खतरा अभी टला नहीं

Sat, 01 Apr 2023 06:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 01 Apr 2023 06:51 AM IST
सार

बारिश की वजह से खेतों में फसलें बिछ गईं। वहीं लोहामंडी में स्ट्रीट लाइट का पोल गिर गया, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। पूरे महीने में पांचवीं बार बारिश हुई।
 

विज्ञापन
Hail And Heavy Rain In Agra Districts In Uttar Pradesh
आंधी के बाद बारिश - फोटो : amar ujala

विस्तार

जाते-जाते मार्च का महीना किसानों को रुला गया। पूरे महीने में पांचवीं बार बारिश के कारण किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। शुक्रवार शाम को अचानक बदले मौसम में तेज हवा चली और आंधी आई। इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश हुई। बारिश का सिलसिला देर रात तक चला। बृहस्पतिवार रात की बारिश के कारण पहले ही किसानों की गेहूं की फसल नीचे गिर गई थी, जिसे शुक्रवार रात की बारिश से और नुकसान पहुंचा। प्रशासन ने फसलों के नुकसान के लिए सर्वे कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री नीचे है, जबकि न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा। पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के कारण शाम को बारिश के बाद पारा एकदम नीचे आ गया। 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा के बीच 5.8 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। मार्च के महीने में कोई सप्ताह ऐसा नहीं रहा, जब बारिश न हुई हो। हर सप्ताह बारिश के कारण आलू, सरसों और गेहूं के किसानों को इस बार भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को बादलों की लुकाछिपी रह सकती है, पर बारिश के आसार नहीं रहेंगे। इसके बाद तीन अप्रैल को बारिश के आसार बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें-  UP: आगरा में वाहन संख्या AS और AY सीरिज के रजिस्ट्रेशन हुए कैंसिल, सड़क पर दिखे तो लगेगा पांच हजार का जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनापार में होर्डिंग्स गिरे, लोहामंडी में पोल

आंधी के कारण शहर में बल्लियों पर लगे होर्डिंग्स गिर गए। यमुनापार ट्रांस यमुना काॅलोनी, शाहदरा, टेढ़ी बगिया और एत्माददौला क्षेत्र में सड़क किनारे होर्डिंग नीचे गिर गए, जबकि कई फट गए। लोहामंडी क्षेत्र में कोठी मीना बाजार पेट्रोल पंप के सामने सड़क के डिवाइडर पर लगा स्ट्रीट लाइट का खंभा नीचे गिर गया। शाम को 7 बजे अचानक गिरे खंभे के नीचे दबने से कई राहगीर बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि आंधी के कारण सड़क पर वाहनों की संख्या भी कम थी।
 

न्यूमेरिक

30 डिग्री रहा दिन में तापमान
05 डिग्री नीचे लुढ़का पारा

48 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं
5.8 मिमी दर्ज की गई बारिश

17.6 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed