{"_id":"66bef6058a93ff778c051fd5","slug":"had-to-get-a-friend-to-change-the-phone-pay-password-spent-three-lakh-rupees-from-the-account-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दोस्त पर भरोसा करना पड़ा भारी...फोन-पे का पासवर्ड बदलवाया था, खाते से उड़ाए तीन लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दोस्त पर भरोसा करना पड़ा भारी...फोन-पे का पासवर्ड बदलवाया था, खाते से उड़ाए तीन लाख रुपये
Fri, 16 Aug 2024 12:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 Aug 2024 12:17 PM IST
सार
मथुरा में युवक को दोस्त पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। फोन पे का पासवर्ड बदलवाया था, बाद में खाता देखा तो उसमें से तीन लाख रुपये गायब थे। पीड़ित ने मामले में पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के मांट में युवक को फ़ोन पे का पासवर्ड बदलवाना भारी पड़ गया। साथी द्वारा उसके खाते से तीन लाख पांच हज़ार पार कर दिए। पीड़ित शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचा और पूरी घटना बताई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
थाना मांट की ग्राम पंचायत अरुआ के गांव चौकड़ा निवासी टिंकू चौधरी मथुरा में राधिका स्वीट्स में नौकरी करता है। साथ में नौकरी करने वाली सैल्समेंन से टिंकू चौधरी ने अपने फ़ोन पे का पासवर्ड बदलवाया, जिसमें उसने अपना एटीएम नम्बर, पासवर्ड सब कुछ बता दिया। उसी दिन से उसके खाते से क़रीब तीन लाख पांच हज़ार रुपये पार हो गए। पीड़ित शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया कि मामला साइबर सम्बन्धित है, इसलिए तहरीर को साइबर सेल भेज दिया है।