फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Had the circumstances been favourable, Chaudhary Ajit Singh would have been the Prime Minister of the country.

Agra News: परिस्थितियां अनुकूल होतीं तो देश के प्रधानमंत्री होते चौधरी अजीत सिंह

Sat, 09 May 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Had the circumstances been favourable, Chaudhary Ajit Singh would have been the Prime Minister of the country.
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद के सी त्यागी
आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर ताजनगरी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। आशीर्वाद गार्डन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा कि चौधरी साहब में देश का नेतृत्व करने की अद्वितीय क्षमता थी और यदि 1996 का राजनीतिक घटनाक्रम थोड़ा अलग होता, तो वे निश्चित रूप से भारत के प्रधानमंत्री के पद पर आसीन होते। कार्यक्रम में त्यागी ने छोटे चौधरी के विजन और उनके योगदान को याद करते हुए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत रालोद के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ की। इसके बाद पूर्व सांसद केसी त्यागी ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त होने के बावजूद चौधरी अजीत सिंह ने सत्ता के सुख के बजाय अपने पिता चौधरी चरण सिंह की तरह संघर्ष की राह चुनी। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम जयंत चौधरी के नेतृत्व को उसी ऊंचाई तक पहुंचाएं, जिसका सपना चौधरी साहब ने देखा था। कार्यक्रम में सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी (गुड्डू चौधरी), एमएलसी योगेश नौवहार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभा की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष दुर्गेश शुक्ला और संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने किया। इस दौरान ब्रज प्रांत अध्यक्ष ब्रजेश चाहर, जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, डॉ. रुपेश चौधरी, मालती चौधरी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed