{"_id":"672e4150b227bbe6580b32b0","slug":"had-a-relationship-on-the-pretext-of-marriage-left-her-when-she-became-pregnant-and-ran-away-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-126839-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, गर्भवती होने पर छोड़ कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, गर्भवती होने पर छोड़ कर भागा
Fri, 08 Nov 2024 10:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 08 Nov 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती की फेसबुक पर अलीगढ़ के रहने वाले एक युवक से दोस्ती हुई। प्रेम परवान चढ़ा तो युवक मैनपुरी आकर रहने लगा और युवती को अपने साथ रख कर संबंध बनाए। कुछ दिन बाहर रखने के बाद फिर से लौट आया। जब पता चला कि युवती तीन माह की गर्भवती हो गई है तो छोड़कर भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि करीब 3 साल पहले फेसबुक पर नगला बमूर अलीगढ़ के रहने वाले युवक से दोस्ती हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच शादी का वादा हुआ। इसके बाद आरोपी उसके ही मोहल्ले में आकर किराए के मकान में उसके साथ रहने लगा और संबंध बनाए। उसे पत्नी की तरह साथ रख रहा था। कुछ महीनों के लिए नोएडा लेकर गया और फिर वापस मैनपुरी आकर रहने लगा। इस दौरान लगातार शादी करने का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। इस दौरान वह तीन माह की गर्भवती हो गई थीं। 22 अक्तूबर 2024 को इस बात की जानकारी होने के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। जब फोन किया तो साथ रखने से मना कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।