फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guru Nanak Jayanti 2022 Gurpurab celebration at gurdwara guru ka taal Agra

Guru Nanak Jayanti 2022: प्रकाश पर्व पर भव्य रूप से सजे आगरा के गुरुद्वारे, गुरु का ताल पर होगी आतिशबाजी

Tue, 08 Nov 2022 09:47 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Nov 2022 09:47 AM IST
सार

गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों को भव्य रूप से सजाया गया है। सुबह से ही कीर्तन दरबार सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Guru Nanak Jayanti 2022 Gurpurab celebration at gurdwara guru ka taal Agra
जगमग हुआ गुरुद्वारा गुरु का ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के लिए गुरुद्वारे सज गए हैं। भव्य लाइटों से जगमगा रहे हैं। गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर माईथान तक शहर के सभी गुरुद्वारों में मंगलवार को सुबह से कीर्तन दरबार सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो गया। गुरुद्वारा गुरु का ताल में शाम को कीर्तन दरबार के बाद आतिशबाजी भी की जाएगी।

विज्ञापन


गुरु नानकदेव देव के प्रकाश पर्व पर मुख्य आयोजन केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा, माईथान की ओर से माईथान गुरुद्वारे में सुबह सात बजे से दोपहर ढाई बजे तक होगा। गुरुद्वारे के प्रधान सरदार कंवलदीप सिंह ने बताया कि इसमें भाई निर्मल सिंह खालसा, हजूरी रागी गुरुद्वारा शीशगंज, दिल्ली के अतिरिक्त भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था, ज्ञानी ओंकार सिंह, भाई बृजेंद्र सिंह, भाई मेजर सिंह और बीबी रानी सिंह अपने जत्थे के साथ कीर्तन करके संगत को निहाल करेंगी। 
विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु का ताल पर कीर्तन दरबार सजेगा। रात्रि साढ़े आठ बजे हरित आतिशबाजी होगी। इस अवसर पर गुरु नानक देव की चरण पादुका के संगत को दर्शन करवाए जाएंगे। गुरुद्वारा गुरु का ताल के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर ने दर्शन लाभ उठाने का अनुरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज गुरुद्वारे से प्रभात फेरी निकाली 

सोमवार को शाहगंज गुरुद्वारे से नगर कीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। गुरुद्वारा साहिब शाहगंज से निकाली गई प्रभात फेरी में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी पंज प्यारों के साथ आगे बढ़ती रही। जहां-जहां से प्रभात फेरी निकली, वहां-वहां वाहे गुरु वाहे गुरु के जयघोष वातावरण में गूंज उठे। सुखमनी सेवा सभा के भाई वीर महेंद्र पाल सिंह ने गुरु प्यारी संगतों के साथ सिमरन किया। पांडव नगर पर प्रभात फेरी ने विराम लिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रधान बॉबी आनंद, भूमि गनवानी, रोशनी कुकरेजा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed