{"_id":"61f6bd84bd57c460bd800bc6","slug":"gupt-navratri-starting-on-two-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुप्त नवरात्र बुधवार से: नौ दिन होगी मां भगवती की आराधना, इस बार बन रहे हैं विशेष योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्त नवरात्र बुधवार से: नौ दिन होगी मां भगवती की आराधना, इस बार बन रहे हैं विशेष योग
Mon, 31 Jan 2022 12:07 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:07 AM IST
सार
वर्ष में चार नवरात्र होते हैं। दो गुप्त और दो उजागर। इनमें से चैत्र और आश्विन मास में उजागर नवरात्र होते हैं। माघ और आषाढ़ के नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहा जाता है।
विज्ञापन
गुप्त नवरात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघी गुप्त नवरात्र बुधवार से शुरू हो रहे हैं। इस बार गुप्त नवरात्र पूरे नौ दिनों के हैं। बुधवार को नवरात्र की घटस्थापना शुभ मुहूर्त में होगी। प्रतिपदा और द्वितीया दोनों एक ही दिन होने से मां शैलपुत्री और ब्रह्मचारिणी देवी के साथ ही दश महाविद्या की साधना के साथ माघी गुप्त नवरात्रि शुरू होंगे। गुप्त नवरात्र में घट स्थापना, उपवास व दुर्गा सप्तशती के सात सौ महामंत्रों के साथ देवा मां की आराधना की जाती है।
विज्ञापन
आचार्य पंडित रामचंद्र शर्मा वैदिक ने बताया कि वर्ष में चार नवरात्र होते हैं। दो गुप्त और दो उजागर। इनमें से चैत्र और आश्विन मास में आने वाले नवरात्र को उजागर नवरात्र कहते हैं। माघ और आषाढ़ के नवरात्र को गुप्त नवरात्र कहा जाता है। इस बार माघी गुप्त नवरात्र दो फरवरी शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन
ये बन रहे योग
उन्होंने बताया कि कुंभ राशि के चंद्रमा के साथ ही मकर राशि में बुधादित्य महायोग व सूर्य शनि की युति देवी आराधना के पर्व को खास बना रहे हैं। प्रतिपदा तिथि प्रातः 8 बजकर 31 मिनट तक है। बाद में द्वितीया प्रारंभ होगी, जो दूसरे दिन प्रातः 6:15 बजे तक रहेगी। इसी प्रकार महाअष्टमी का पर्व दो दिन 8 व 9 फरवरी को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य रामचंद्र शर्मा वैदिक
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि माघ माह की नवरात्र दस महाविद्या की साधना के साथ ही विद्या की देवी मां सरस्वती की साधना के लिए भी श्रेष्ठ है। 10 फरवरी गुरुवार को गुप्त नवरात्र का समापन पूर्ण रवियोग व मिथुन राशि के चन्दमा में होगा। गुप्त नवरात्र में गौरी तृतीया, बसंत पंचमी, नर्मदा जयंती, अचला आरोग्य सप्तमी, भिमाष्टमी व देवनारायण जयंती के पर्व भी पड़ रहे हैं।