फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gunners will be removed from SP-BSP leaders

सपा-बसपा नेताओं से हटाए जाएंगे गनर

Tue, 14 Mar 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 14 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gunners will be removed from SP-BSP leaders
पुलिस अधिकारियों ने गनरों की लिस्ट तलब कर समीक्षा की
सपा और बसपा नेताओं को हार के बाद एक और झटका लगने जा रहा है। पुलिस जल्द ही उनके गनर हटाने जा रही है। सबसे पहले उन नेताओं का नंबर आएगा, जिन्हें स्थानीय स्तर पर पुलिस ने गनर मुहैया करा रखे थे। इनकी लिस्ट तैयार हो गई है। कभी भी गनर हटाए जा सकते हैं। चुनाव हारकर विधायक से पूर्व विधायक बने नेताओं के गनर अभी नहीं हटाए गए हैं लेकिन नई सरकार बनते ही इनकी सुरक्षा भी छिन सकती                    है।
विज्ञापन

हालांकि चुनाव आयोग की सख्ती के चलते आचार संहिता लगने के तुरंत बाद ही 37 नेताओं से गनर वापस ले लिए गए थे। इनमें कई नेताओं के पास एक ही गनर था। कई के पास ज्यादा थे, उनसे एक -एक गनर वापस लिया गया था। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्रियों से भी सुरक्षा ले ली गई थी। इनमें विपुल पुरोहित, रोली तिवारी, अभिनव शर्मा, नितिन गुप्ता का नाम शामिल रहा। पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष कुशल यादव की सुरक्षा से एक एक गनर वापस लिया गया था। सपा नेता नितिन कोहली का भी गनर वापस हुआ था।
विज्ञापन

इनके अतिरिक्त रानी पक्षालिका सिंह से गनर वापस लिया गया था। वह अब बाह से विधायक बन गई हैं। उनको सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि  चुनाव हारे सात विधायकों और इस बार मैदान से दूर रहे दो विधायकों अरिदमन सिंह और छोटे लाल वर्मा की सुरक्षा अभी नहीं हटाई गई है। इनके गनर पर नई सरकार बनने के बाद फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसे पहले ही सपा और बसपा के उन नेताओं के गनर छिन सकते हैं जिन्होंने अपने रुतबे के बल पर इन्हें हासिल कर रखा था। इनमें आधा दर्जन नाम बताए जा रहे हैं। इनमें ज्यादातर ऐसे हैं जिन्हें सुरक्षा 31 मार्च तक के लिए मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed