फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gunmen Shot The University Professor Brother Agra Crime News

आगराः भाड़े के हमलावरों ने अब प्रोफेसर के भाई को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी

Fri, 14 Aug 2020 12:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 14 Aug 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Gunmen Shot The University Professor Brother Agra Crime News
Crime - फोटो : Twitter
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


प्रोफेसर डॉ. आरके भारती पर जानलेवा हमले के 46 दिन बाद बृहस्पतिवार दोपहर लगभग दो बजे उनके भाई हरीशंकर को टेढ़ी बगिया स्थित उनके घर केपास  तीन गोलियां मार दीं गई। बाइक सवार दो हमलावर सौ फुटा रोड से भाग निकले।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- खुलासा: 30 हजार की सुपारी लेकर खंदौली के शूटर ने मारी थीं विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को गोलियां
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत खतरे से बाहर है। तड़ातड़ फायरिंग से बाजार बंद हो गया। पुलिस का दावा है कि 12 दिन पहले गिरफ्तार किए गए हमलावरों ने जेल से यह हमला कराया है। 

मॉर्निंग वॉक के दौरान विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, हालत गंभीर

डॉ. बीआरए यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आरके भारती के भाई हरीशंकर टेढ़ी बगिया में सौ फुटा रोड स्थित गली नंबर दो में अपने घर से 200 मीटर दूर परिचित गुड्डू कठेरिया से मिलने आए थे।

वह गुड्डू और अन्य लोगों के साथ चारपाई पर बैठे थे। दिन में करीब 2:05 बजे लाल रंग की बाइक से आए दो हमलावरों में से एक उतरा और पिस्टल से पांच गोलियां चला दीं। तीन हरीशंकर को लगीं। हमलावर भाग निकले। आसपास के लोग दस मिनट बाद घायल को निजी अस्पताल ले गए। 

जेल में बंद आरोपियों ने कराया हमला
असिस्टेंट प्रोफेसर के भाई पर रंजिश में हमला किया गया है। जेल में बंद आरोपियों ने यह हमला कराया है। हमलावरों के बारे में अहम जानकारी मिल गई हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed