{"_id":"592447ba4f1c1be23b535a9d","slug":"gulapsa-said-she-will-die-if-failed-to-find-her-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाकः गुलप्सा बोली बेटा नहीं मिला तो दे दूंगी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाकः गुलप्सा बोली बेटा नहीं मिला तो दे दूंगी जान
ब्यूरो/अमर उजाला बाह (आगरा)
Updated Tue, 23 May 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
गुलप्सा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक की शिकार हुई महिला गुलप्सा ने बेटे से मिलने की गुहार डीजीपी से लगाई है। सिपाही पति पर उत्पीड़न कर घर से निकाले जाने की शिकायतों के बाद उसने बेटे से नहीं मिलने देने पर जान देने की बात कही है। वहीं, सिपाही पति ने आरोपों को नकार दिया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की बात कही है।
बाह के सिपाही इसराइल और गौसपुरा ग्वालियर की गुलप्सा के बीच तीन तलाक का मामला तूल पकडे़ हुए है। गुलप्सा ने पति पर चिट्ठी में तीन तलाक लिखकर भेजने और उत्पीड़न कर घर से निकाले जाने का आरोप लगाया है। पिछले दिनों डीआईजी से मिलकर पति के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई थी। अब डीजीपी से शिकायत कर बेटे से मिलने की गुहार लगाई है।
उन्होंने कहा है कि अगर बेटे से नहीं मिलने दिया तो जान दे दूंगी। बिना बेटे के जीने का कोई मकसद नहीं रह गया है। ससुरालीजन बेटे से न तो मिलने दे रहे और न ही फोन पर बात करने दे रहे हैं। वहीं उसके पति इसराइल बेग ने मेहर की रकम 11800 अदा कर तलाक लिए जाने की बात कही है। मामला परिवार न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
तीन तलाक के नाम पर गुलप्सा ब्लैक मेल कर रही है। सस्पेंड कराने की धमकी दे रही है। उसने ग्वालियर के कुतुम्ब न्यायालय में भी भरण पोषण का वाद दायर कर रखा है। पिछले दिनों बेटे से मिलने के नाम पर उसे छीन कर ले जाने की कोशिश की थी। इसीलिए अब कोर्ट के आदेश पर ही मुलाकात हो सकेगी।