{"_id":"61973b05dc0d830553079d42","slug":"guidelines-of-band-baja-barat-in-wedding-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सड़कों पर बरात निकालने के कायदों का बज रहा 'बैंड', पुलिस बनी मूकदर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सड़कों पर बरात निकालने के कायदों का बज रहा 'बैंड', पुलिस बनी मूकदर्शक
Fri, 19 Nov 2021 11:19 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:19 AM IST
सार
आगरा में जिला प्रशासन ने सड़कों पर बैंड के साथ म्यूजिक सिस्टम की ट्रॉली पर प्रतिबंध लगाया है। बढ़ते प्रदूषण को इसका हवाला दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़कों पर बरात निकालने के कायदों का बैंड बज रहा है। प्रशासन की रोक के बावजूद बरातों में बैंड-बाजों के साथ साउंड सिस्टम और ट्रॉली चल रही हैं। जिनसे जाम लगने के साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। पुलिस-प्रशासन मूक दर्शक बना है और पांच दिन में नियमों के उल्लंघन पर किसी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
नौ नवंबर को प्रशासन ने बरातों में बैंड-बाजे के साथ ट्रॉली और साउंड सिस्टम पर रोक लगाई थी। 14 नवंबर से सहालग शुरू हुआ। 14 व 16 नवंबर को फतेहाबाद रोड, एमजी रोड और पंचकुइयां में बरात से जाम लगने की तीन शिकायतें जिला प्रशासन को प्राप्त हुई हैं। जाम लगने की ही दो अन्य शिकायतें पुलिस को मिली हैं, परंतु किसी के विरुद्ध अभी तक कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
इस मामले में एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि तीन शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें एक साउंड ट्रॉली व दो बरात से जाम लगने के संबंध में थीं। एसपी सिटी से बात कर बैंड में शामिल साउंड ट्रॉली संचालकों के विरुद्ध नोटिस जारी किए जा रहे हैं। सभी थाना प्रभारियों से रिपोर्ट मांगी है। नियम उल्लंघन पर जुर्माना व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सड़क किनारे चढ़ाएं बरात
एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने कहा, बरात में बैंड-बाजों से जाम नहीं लगना चाहिए। बैंड वाले सड़क किनारे चलते हुए बरात निकालें। सड़क घेर कर न चलें। शिकायत मिलने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
पिछले साल हुआ था विवाद
बीते साल बरातों में बैंड-बाजों की अनुमति नहीं थी। जिसके विरोध में बैंड बाजा संचालकों ने कलक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन किया था। इस साल प्रशासन ने बरात में बैंड-बाजों को अनुमति दी पर साथ में साउंड सिस्टम और ट्रॉली आदि ले जाने पर रोक लगा रखी है।
बंद स्थान पर 100 मेहमानों की अनुमति
एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम व शादी समारोह अगर बंद स्थान पर हो रहा है तो अधिकतम 100 मेहमानों को बुलाने की अनुमति है। खुले स्थान पर मेहमानों की संख्या क्षेत्रफल पर निर्भर करेगी।
ब्रज रज उत्सव: अन्नू कपूर ने पुराने दिनों की याद की ताजा, कलाकारों संग दर्शकों ने भी खेली अंताक्षरी, तस्वीरें