फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GT Road Block Today by Villagers in Bhugaon Mainpuri

मैनपुरीः जीटी रोड पर लोगों ने थाम दी 'रफ्तार', कारण जानकर दौड़े अफसर

Wed, 30 Oct 2019 03:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 30 Oct 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
GT Road Block Today by Villagers in Bhugaon Mainpuri
जीटी रोड जाम करने के दौरान ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जनपद में डेंगू, मलेरिया और मच्छर जनित बीमारियां फैल रही हैं। इसके चलते कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मैनपुरी के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया और अन्य बुखार के पीड़ितों की भीड़ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ढुलमुल रवैया अपनाए जाने से लोगों में आक्रोश भड़क रहा है। लोगों ने बुधवार को जीटी रोड की रफ्तार थाम दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : शर्मनाक: रात में बीमार 'बूढ़ी मां' को बेसहारा छोड़ गए 'अपने', रेलवे स्टेशन पर कराहती मिली
विज्ञापन


भोगांव क्षेत्र के कस्बा छाछा में डेंगू फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से बचाव के उचित प्रयास नहीं किए जाने से लोग भड़क गए। बुधवार दोपहर को लोग सड़कों पर आ गए और जीटी रोड को एक घंटे तक जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : इटावा लायन सफारी की 'रौनक' बढ़ाएंगे काले हिरन, अकबर टूम से होंगे शिफ्ट

आक्रोशित लोगों का आरोप है कि कस्बे में कई लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है, कई लोग डेंगू से पीड़ित हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।

आरोप लगाए कि भोगांव स्थित सरकारी अस्पताल में न तो इलाज की व्यवस्था है और न ही जांच की। लोगों ने गांव में कैंप लगातार डेंगू पीड़ितों को उचित उपचार दिलाने की मांग की। जाम की सूचना पर एसडीएम पीसी आर्य और सीओ प्रयांक जैन मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

जीटी रोड पर जाम लगने से कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस-प्रशासन ने जाम खुलने के बाद वाहनों को निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed