फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GST raid on four tobacco firms in Patiali

Agra News: पटियाली में चार तंबाकू फर्मों पर जीएसटी का छापा

Wed, 27 Sep 2023 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
GST raid on four tobacco firms in Patiali
पटियाली। कस्बे में संचालित चार तंबाकू फर्मों पर जीएसटी के अधिकारियों की टीमों ने छापामार कार्रवाई की है। सभी चारों प्रतिष्ठानों पर जीएसटी अधिकारियों की टीम के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही थी। तंबाकू से जुड़े प्रपत्र की जांच पड़ताल अधिकारी कर रहे थे। कस्बे में जीएसटी की टीम की छापा कार्रवाई से व्यापारी सकते में आ गए। देर रात्रि तक कार्रवाई जारी रहने के कारण तरह तरह की चर्चाएं व्यापारियों के बीच होती रहीं। यह छापामार कार्रवाई रसूल अहमद एंड संस, एबी इंटरप्राइजेज, फैजान टुबैको कंपनी, रईस अहमद टुबैको कंपनी के यहां हुई।डिप्टी कमिश्नर अलीगढ़ परिक्षेत्र पंकज कुमार सिंह, एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर चंद्रशेखर सहित कई अन्य अधिकारी इन टीमो में शामिल रहे। अभी तक जीएसटी की टीमों के द्वारा कर अपवंचन के संबंध में कोई ब्यौरा नहीं दिया गया है। जीएसटी के अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। अभी जांच पड़ताल का क्रम चल रहा है और यह कार्रवाई कितनी देर तक चलेगी कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed