फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GST on everyday electrical items should be reduced from 18% to 5%.

Agra News: रोजमर्रा की विद्युत सामग्री पर 18 से घटकर 5% हो जीएसटी

Mon, 14 Sep 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 14 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
GST on everyday electrical items should be reduced from 18% to 5%.
आगरा इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर्स एंड मर्चेंट एसोसिएशन के एक्सपो का फीता काटकर उदघाटन करते लघु उद्य
आगरा। दैनिक उपयोग की विद्युत सामग्री पर जीएसटी की दर घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग लेकर रविवार को आगरा में प्रदेशभर के बिजली व्यापारी जुटे। मौका था आगरा इलेक्ट्रिकल कांट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के फतेहाबाद रोड स्थित हैवंस गार्डन में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी प्रांतीय सम्मेलन और इलेक्ट्रिकल एक्सपो का, जहां व्यापारियों ने यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने एक्सपो का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और प्रोत्साहन नीतियों के बल पर उत्तर प्रदेश देश में उद्योगों के लिए सबसे आकर्षक केंद्र बनकर उभरा है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सक्सेना, महामंत्री संजीव चांदाना और आगरा अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने सरकार से आम जनता व गरीब आवास योजनाओं में प्रयुक्त बिजली सामान पर जीएसटी दर 18% से घटाकर 5% करने का आग्रह किया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य में निर्बाध बिजली आपूर्ति से बीते 12 वर्षों में विद्युत उत्पादों की बिक्री में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए स्थानीय बाजार को प्राथमिकता देने की अपील की। साथ ही शॉर्ट सर्किट से होने वाले हादसों को रोकने के लिए आयोजनों में केवल लाइसेंस प्राप्त ठेकेदारों से अस्थायी वायरिंग कराने और हमेशा आईएसआई मार्का विद्युत उत्पादों के इस्तेमाल पर बल दिया।


एक्सपो में लगाए गए 60 स्टॉलों पर अत्याधुनिक विद्युत उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने देर रात तक शहरवासियों और व्यापारियों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम के दौरान संगठन की नियमावली सामग्री का विमोचन हुआ और वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। सम्मेलन में व्यापारी नेता हरेश अग्रवाल, रविंद्र अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, स्वदेश बंसल, रवि प्रकाश, संजय कुंडलानी, ललित जैन, दीपक गुप्ता, अनुज माहेश्वरी, दिलीप आहूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed