{"_id":"5ff5eb208ebc3e2e2c37c7d8","slug":"gst-kasganj-news-agr475243234","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्ट कंपनी पर जीएसटी एसआईवी का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्ट कंपनी पर जीएसटी एसआईवी का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जीएसटी विभाग की एसआईबी (विशेष अन्वेषण शाखा) अलीगढ़ की टीम ने नगर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर बिना बिल के माल लाने और ले जाने की सूचना पर छापा मारा। इस दौरान टीम को 228 कार्टून अलग-अलग माल के बिना बिल और बिल्टी के मिले। वहीं 108 कार्टून संदिग्ध मिले। एसआईबी टीम ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी से माल के संबंध में जानकारी मांगी है।
डिप्टी कमिश्नर एसआईबी पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम मंगलवार को नगर स्थित ट्रांसपोर्ट कंपनी पर पहुंची। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने दिल्ली, आगरा व अन्य महानगरों की ओर से आने वाले माल के बिल और बिल्टी देखे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी का बड़ा कारोबार है और विभिन्न महानगरों से अलग-अलग व्यापारियों का माल ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से आता है।
इसमें तमाम माल कंपनी की मदद से ऐसा आता है जिसमें बिल और बिल्टी नहीं होती। यह मामला सीधा-सीधा कर अपवंचन का है। उन्होंने बताया कि 228 माल के कार्टून बिना बिल और बल्टी के मिले हैं। वहीं 108 और संदिग्ध कार्टून मिले हैं। ट्रांसपोर्ट कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा। उनसे माल के संबंध में पूरा ब्योरा बिल और अन्य प्रपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद कर अपवंचन की स्थिति स्पष्ट होगी।