फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gst department send notice to busenessman

जीएसटी में 162 व्यापारियों पर कसेगा शिकंजा

Thu, 04 Feb 2021 06:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
gst department send notice to busenessman
मैनपुरी। जीएसटी में पंजीकरण नही कराने वाले 162 व्यापारियों को विभाग ने नोटिस भेजे हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर दूसरे चरण में जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग और शासन की कवायद के बाद भी पंजीकरण कराने में व्यापारी और दुकानदार लापरवाही बरत रहे हैं। जीएसटी विभाग जागरूकता अभियान भी चला रहा है। इसके बाद भी व्यापारी और दुकानदार जीएसटी में रुचि नहीं ले रहे हैं। विभाग ने जीएसटी में पंजीकरण नहीं कराने वाले 162 व्यापारियों और दुकानदारों की पहचान करने के बाद उनको नोटिस जारी किए हैं। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दूसरे चरण में विभाग जुर्माना वसूलने की कार्रवाई करेगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभाग ने लगाए जागरूकता शिविर
वाणिज्य कर विभाग व्यापारियों और दुकानदारों को जागरूक करने के लिए शिविर लगा रहा है। वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी शिविरों में पहुंचकर व्यापारियों और दुकानदारों को पंजीकरण कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यपारियों और दुकानदारों को जीएसटी में पंजीकरण कराना जरूरी है। पंजीकरण नहीं कराने पर विभाग की ओर अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू की जाएगी।- अरविंद कुमार, एसी, जीएसटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed