{"_id":"63d3570ce70f881d327a7f5f","slug":"grp-saved-life-of-a-minor-student-standing-on-track-with-intention-of-suicide-at-railway-station-in-muthra-2023-01-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुथरा में रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या के इरादे से ट्रैक पर खड़े नाबालिग छात्र को जीआरपी ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुथरा में रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या के इरादे से ट्रैक पर खड़े नाबालिग छात्र को जीआरपी ने बचाया
Fri, 27 Jan 2023 10:21 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:21 AM IST
सार
मथुरा की जीआरपी ने खुदकुशी के इरादे से ट्रैक पर खड़े छात्र को सकुशल बचा लिया। छात्र परीक्षा में कम नंबर आने से आहत था। जीआरपी ने उसकी काउंसलिंग कराई है।
विज्ञापन
जीआरपी ने छात्र को बचाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। आत्महत्या के इरादे से मुथरा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर खड़े नाबालिग छात्र को जीआरपी ने सूचना मिलने पर बचाया। जीआरपी को छात्र के परिजनों ने ही सूचना दी थी।
जानकारी के अनुसार, टोंक के राजस्थान के रहने वाले शख्स ने प्रभारी निरीक्षक मथुरा जंक्शन को सूचना दी कि उनका नाबालिग बेटा परीक्षा में नंबर कम आने से आहत होकर घर से बिना बताए निकल गया। वह आत्महत्या के इरादे से रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन के पास ट्रैक पर खड़ा है।
छात्र ने खुद ही परिवार को वीडियो कॉल करके यह जानकारी दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्लेट फार्म नंबर एक के पास खड़े नाबालिग छात्र को सकुशल बचाया। इसके बाद छात्र को काउंसलिंग कर समझाया गया।
विज्ञापन
इससे पहले, उत्तर प्रदेश के आगरा जिला में रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के इरादे से पहुंची युवती को गैंगमैन ने बचा लिया। युवती जान देने पर अड़ी थी। गैंगमैन के काफी समझाने पर वह ट्रैक से हटने को तैयार हुई। बाद में इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे सिकंदरा क्षेत्र की है। यहां गुरु का ताल फ्लाईओवर के पास एक युवती रेलवे ट्रैक पर बैठी थी। वहां से गुजर रहे रेलवे गैंगमैन कमलेश ने युवती को ट्रैक पर बैठे देखा। वह युवती के पास पहुंचकर उसे हटने के लिए कहने लगा। युवती उठने को तैयार नहीं थी। मुझे अब जीना नहीं है।
कमलेश ने बड़ी मुश्किल से युवती को रेलवे ट्रैक से हटाया। इस दौरान युवती एक बार हाथ छुड़ाकर दोबारा ट्रैक पर पहुंच गई। कमलेश ने तत्परता दिखाते हुए युवती को ट्रैक से दूर किया। इस बीच फ्लाईओवर पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग वीडियो बनाने लगे।
गृहक्लेश से थी परेशान
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती ने बताया कि वह शास्त्रीपुरम की है। परिवार में कलह की वजह से वह तनाव में है। उसका एक छोटा बच्चा भी है, जिसे वह अपनी सास को सौंपकर किसी बहाने से घर से निकलकर रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने आई थी।