फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GRP constable honked bike horn; woman alleged molestation.

Agra News: जीआरपी सिपाही ने बजाया बाइक का हार्न, महिला बोली- की छेड़छाड़

Wed, 07 Oct 2026 03:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
GRP constable honked bike horn; woman alleged molestation.
आगरा। सदर क्षेत्र में डीआरएम आवास के बाहर सोमवार शाम को पति के साथ स्कूटी से जा रही महिला ने जीआरपी आगरा कैंट थाने के सिपाही पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सिपाही ने जानबूझकर पीछे आकर बाइक का हार्न बजाया।
विज्ञापन

पीड़िता सदर क्षेत्र की रहने वाली है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सोमवार शाम पति के साथ स्कूटी से आगरा कैंट की तरफ जा रही थीं। आरोप लगाया कि रास्ते में जीआरपी का सिपाही बाइक से पीछे आ गया। वह उन्हें देखकर बाइक का हार्न बजाने लगा। कुछ गलत लगने पर उन्होंने पति को बताया। पति ने स्कूटी रोक दी। सिपाही ने भी छेड़छाड़ की नीयत से बाइक रोक ली।
विज्ञापन

एतराज जताने पर अभद्रता करने लगा। पति पर भी वर्दी का रौब दिखाया। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलाई। पीआरवी के पुलिसकर्मी उन्हें कैंट जीआरपी थाने ले गए। वह तीन घंटे तक बैठी रहीं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बाद में वो थाना सदर गईं जहां तहरीर ले ली गई। महिला और पुलिसकर्मी के बीच तकरार का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
- जीआरपी सिपाही पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। विवाद के पीछे बाइक और स्कूटी में टक्कर की बात सामने आई है। मामले में जांच कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अमीषा सिंह, एसीपी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed