{"_id":"66179e032665bc54d2025c08","slug":"grp-caught-coach-attendant-for-liquor-smuggling-in-agra-cantt-station-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा कैंट स्टेशन: जीआरपी ने शराब तस्करी में कोच अटेंडेंट को पकड़ा, चुनाव में खपाने की थी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा कैंट स्टेशन: जीआरपी ने शराब तस्करी में कोच अटेंडेंट को पकड़ा, चुनाव में खपाने की थी तैयारी
Thu, 11 Apr 2024 02:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:59 PM IST
सार
आगरा कैंट स्टेशन में जीआरपी ने शराब तस्करी में कोच अटेंडेंट को पकड़ा है। इसके कब्जे से डेढ़ लाख की शराब बरामद हुई है। इसे चुनाव में खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में जीआरपी ने आगरा कैंट स्टेशन पर शराब की तस्करी करने के आरोप में कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया। करीब 1.60 लाख रुपये की ब्रांडेड 58 बोतलें जब्त कीं। इसे दिल्ली से नागपुर पहुंचाना था। बोतलों को चुनाव में खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक रेलवे आदित्य लांग्हे ने बताया कि दिल्ली से शराब की तस्करी की जानकारी मिलने पर टीम बनाई। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन संख्या 12410 गोडवाना एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-8 में कोच अटेंडेंट नीतेश कुमार (निवासी नौगावा अमरोहा) को पकड़ा।
विज्ञापन
दो ट्रॉली बैग में बोतलें भरी थीं। पूछताछ में बताया कि दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर एक व्यक्ति ने दो ट्रॉली बैग दिए, बोला इसे नागपुर स्टेशन पहुंचा देने पर दो हजार रुपये मिलेंगे। वहां साथी इन ट्रॉली बैग को लेकर चला जाएगा।
विज्ञापन